back to top

बंथरा : पिता और पुत्र ने की परिवार के छह सदस्यों की हत्या

  • इस जघन्य हत्याकांड की जड़ में जायदाद का विवाद
  • वारदात को अंजाम देने के बाद खुद पहुंचा थाने

लखनऊ। बंथरा के गुदौली गांव में गुरुवार को जमीनी बंटवारे के विवाद में पिता-पुत्र ने मिलकर परिवार के छह लोगों की बांके से काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच एक आरोपी खुद थाने पहुंच गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी कृष्णानगर दीपक सिंह ने बताया कि गुदौली निवासी अमर सिंह के दो बेटे अरुण सिंह व अजय सिंह हैं।

अमर ने करीब बीस साल पहले अजय सिंह को परिवार से अलग कर दिया था, लेकिन वह जमीन पर अपना हक जताता था। तीन साल पहले अमर ने तीन बिसवां जमीन बेची थी। अजय पिता से जमीन बेच कर हासिल हुए रुपयों में हिस्सा मांग रहा था। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। गुरुवार को हुए विवाद के बाद अजय सिंह ने बेटे अंकित के साथ मिल कर मां रामसखी की हत्या कर दी।

इसके बाद दोनों ने खेत में जाकर भार्ई अरुण, उसकी पत्नी रामदुलारी, बेटी सारिका (2) व बेटे सौरभ (9) पर बांके से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। इस दौरान पिता अमर जान बचाने के लिए शोर मचाता हुआ भाग निकला। इसके बाद दोनों ने दौड़ाकर अमर सिंह पर बांके से वार की उनकी भी हत्या कर दी।

हत्या कर भाग रहे अजय और अंकित सिंह को ग्रामीणों ने घेरने का प्रयास किया था। इस बीच अजय सिंह भाग कर बंथरा थाने पहुंच गया। उसने पुलिस के सामने सनसनीखेज वारदात की हकीकत बयां की। इसे सुन कर पुलिस कर्मी भी सन्न रह गए। आनन-फानन में अजय को हिरासत में लेकर पुलिस टीम गुदौली गांव रवाना हो गई, जहां से अमर सिंह, रामदुलारी, अरुण, रामसखी, सौरभ व सारिका के शव बरामद किये गये।

इंस्पेक्टर बंथरा रमेश रावत ने बताया कि अजय व उसकी पत्नी रुपा को हिरासत में लिया गया है, वहीं फरार अंकित की तलाश की जा रही है। मौके पर पहुचें पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय ने बताया कि घटना करीब शाम सात बजे की है। आरोपी ने जहां पिता अमर को मारा है वह जगह उन्नाव में आती है। जबकि बाकी अन्य लोगों का बंथरा थाना क्षेत्र में मौत के घाट उतारा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...