back to top

बैंकों को बफर पूंजी जुटाने को मिला छह माह का अतिरिक्त समय

मुंबई। रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को पूंजी संरक्षण बफर (सीसीबी) की अंतिम किस्त के लिए बैंकों को छह महीने की और मोहलत दी है। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। सीसीबी पूंजी पर्याप्तता अनुपात की तरह है जो बैंकों के दिए गए इक्विटी पूंजी के एक प्रतिशत के रूप में रखना होता है ताकि ऋण फंसने या आर्थिक संकट की स्थिति में इसका उपयोग किया जा सके।

इस कदम से बैंकों के पास 35,000 करोड़ रुपए की पूंजी बचेगी औ वे अर्थव्यवस्था के उत्पादक क्षेत्रों को कर्ज दे सकेंगे। नीतिगत उपायों की घोषणा करते हुए आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, कोरोना वायरस महामारी के कारण दबाव को देखते हुए सीसीबी की 0.625 प्रतिशत की अंतिम किस्त के क्रियान्वयन को 31 मार्च से 30 सितंबर 2020 तक टाले जाने का निर्णय किया गया है।

फिलहाल बैंक का सीसीबी उनकी इक्विटी पूंजी (कोर कैपिटल) का 1.875 प्रतिशत है। गवर्नर ने कहा कि सीसीबी को इस रूप से तैयार किया गया है बैंक सामान्य समय में एक पूंजी बनाए और जब भी घाटे की स्थिति या दबाव का मामला बने, इसका उपयोग किया जा सके।

बासेल मानकों के अनुसार सीसीबी को 0.625 की किस्तों में 2.5 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके तहत 31 मार्च तक इसे 2.5 प्रतिशत करने का लक्ष्य था। यह व्यवस्था 2008 में वैश्विक वित्तीय संकट के बाद लाई गई। इसका मकसद बैंकों को प्रतिकूल आर्थिक स्थिति से मुकाबला करने में सक्षम बनाना है।

RELATED ARTICLES

बादशाह का शेल्टर6 ने किया 5.46 करोड़ का कारोबार

लखनऊ। भारतीय रैपर बादशाह का प्रीमियम ब्रांड शेल्टर6 लॉन्च होते ही चर्चा में आ गया। नवंबर 2025 में शुरू हुई इस कंपनी ने महज...

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

बादशाह का शेल्टर6 ने किया 5.46 करोड़ का कारोबार

लखनऊ। भारतीय रैपर बादशाह का प्रीमियम ब्रांड शेल्टर6 लॉन्च होते ही चर्चा में आ गया। नवंबर 2025 में शुरू हुई इस कंपनी ने महज...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...