back to top

नोएडा में महिला की हत्या करने के आरोप में बांग्लादेशी गिरफ्तार

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव की निवासी एक महिला की अगस्त में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी बांग्लादेश का रहने वाला है तथा उसने फर्जी तरीके से भारत का नागरिक होने का अवैध प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व पासपोर्ट आदि बनवा लिया था। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि सर्फाबाद गांव निवासी फातिमा बीवी की अगस्त में हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से आरोपी फरार था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर 49 पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्वाई करते हुए रविवार को सेक्टर 52 के समीप बाबुल मियां को गिरफ्तार किया।

 

 

 

सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने भारत में रहने का अवैध निवास प्रमाण पत्र, दो आधार कार्ड, पासपोर्ट आदि दस्तावेज बनवा लिए थे। सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी दस्तावेज बरामद किये हैं जो उसने बनवाए थे। डीसीपी ने कहा कि आरोपी के अनुसार, मृतका के साथ उसका अवैध संबंध था। मृतका उसे छोड़कर किसी और व्यक्ति से संबंध बनाना चाहती थी जिसके कारण दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने महिला की हत्या कर दी। आरोपी बांग्लादेश भागने की फिराक में था तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत भी कार्वाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि गुप्तचर एजेंसियां भी उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने किसके माध्यम से भारत के में रहने के फर्जी दस्तावेज व पासपोर्ट बनवाए।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...