back to top

पर्वों के सार्वजनिक आयोजन पर पाबंदी लगाये या संख्या सीमित करें राज्य : केंद्र

नई दिल्ली। देश के कुछ हिस्सों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बुधवार को राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेश को आगामी त्योहारों के दौरान सार्वजनिक कार्यक्रमों पर स्थानीय स्तर पर पाबंदी या लोगों के बड़े पैमाने पर जमा होने से रोकने पर विचार करने को कहा है ताकि महामारी को प्रभावी तरीके से रोका जा सके।

स्वास्थ्य मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव आरती आहूजा ने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई अहम मुकाम पर है और देश के कई हिस्सों में गत कुछ दिनों से मामलों एवं मौतों की संख्या में वृद्घि दर्ज की जा रही है।

उन्होंने लिखा, …होली, सबे बारात, बिहू, ईस्टर और ईद-उल-फितर जैसे आगामी त्योहारों को देखते हुए राज्यों को सलाह दी जाती है कि वे इन त्योहारों के दौरान लोगों के सार्वजनिक रूप से इन्हे मनाने या बड़े पैमाने पर लोगों के जमा होने से रोकने के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा-22 के तहत स्थानीय स्तर पर पाबंदी लगाने पर विचार करें। आहूजा ने राज्यों से 23 मार्च को गृह मंत्रालय द्वारा जारी और कोविड-19 के नियंत्रण के लिए प्रभावी आदेश का संदर्भ लेने को कहा है। साथ ही उन्होंने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आदेश की प्रति पत्र के साथ संदर्भ हेतु नत्थी की है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...