back to top

सार्वजनिक स्थानों पर गणेश प्रतिमा की स्थापना पर रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गणेश चतुर्थी के अवसर पर सार्वजनिक स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित करने पर रोक लगा दी गयी है। लोग अपने घरों और मंदिरों में ही भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजन कर सकेंगे। गणेश उत्सव के दौरान कोरोना प्रोटोकाल का पूरी सख्ती से पालन करवाने और अनावश्यक भीड़ पर रोक लगाने के निर्देश भी दिये गये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि गणेश चतुर्थी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिये जायें। योगी ने निर्देश दिये कि इस दौरान लोगों की आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाये कि सार्वजनिक स्थल पर कोई भी प्रतिमा स्थापित न हो।

 

देवालयों और अपने घरों में लोग प्रतिमा स्थापित कर पूजन करें। उन्होंने कहा कि यह सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। थोड़ी सी लापरवाही संक्रमण को बढ़ाने का कारक बन सकती है। बैठक में सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि डेंगू और वायरल बीमारियों के संबंध में जारी प्रदेशव्यापी सर्विलांस कार्यक्रम को प्रभावी बनाया जाये। बुखार और संक्रमण के लक्षणों के संदिग्ध मरीजों की पहचान की जाये। बुखार, दस्त और डायरिया की दवाइयां वितरित की जायें। विशेषज्ञ टीम के दिशा-निर्देशों के अनुरूप उपचार की समस्त व्यवस्था की जाये। बेड, दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता बनाये रखी जाये। सरकारी अस्पतालों में सभी मरीजों के नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था है। फीरोजाबाद, आगरा, कानपुर, मथुरा आदि प्रभावित जिलों की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जाये।

 

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...