तनाव के बीच टिकटॉक, हेलो, यूसी ब्राउजर समेत 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध

  • ड्रेगन पर केंद्र की डिजिटल स्ट्राइक, भारत-चीन के बीच कमांडर स्तरीय वार्ता आज
  • चीन के ऐप से निजता की सुरक्षा पर खतरे की जताई जा रही थी आशंका
  • भारत की संप्रभुता, अखंडता व रक्षा-सुरक्षा पर उठा रहे थे सवालिया निशान
  • हिंद महासागर क्षेत्र में भारतीय नौसेना ने बढ़ाई परिचालन तैनाती

नई दिल्ली। लद्दाख में हिंसक झड़प के बाद भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटाने के लिए प्रयास एक बार फिर तेज हो गए हैं। इसी क्रम में भारत और चीन की सेनाओं के बीच मंगलवार को चुशूल सेक्टर में एलएसी पर भारतीय जमीन पर लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की एक और दौर की वार्ता होगी। पहली दो बैठकें मोलदो में एलएसी पर चीन की जमीन पर हुई थी। इस बीच, केंद्र सरकार ने लोकप्रिय टिकटाक समेत चीन के 59 ऐप बर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार के इस कदम को चीन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

इन चीनी ऐप से निजता की सुरक्षा पर खतरे की आशंका जताई जा रही थी। टिकटॉक के अलावा जिन अन्य लोकप्रिय ऐप को बैन का सामना करना पड़ा है उनमें शेयरइट, हैलो, यूसी ब्राउजर, लाइकी, वीचैट, येलो और कैम स्कैनर समेत कुल 59 ऐप शामिल हैं। इसके साथ ही, चीन से खतरे को देखते हुए भारतीय नौसेना ने अपने निगरानी अभियानों में वृद्धि करते हुए हिंद महासागर क्षेत्र में परिचालन तैनाती को बढ़ा दिया है।

सरकार ने जारी किया आदेश

सरकार की ओर से सोमवार को जारी आदेश के अनुसार, ये मोबाइल ऐप भारत की संप्रभुता-अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए पूर्वाग्रहपूर्ण थे। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए के तहत सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत इसे लागू करते हुए सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने (प्रोसिजर एंड सेफगार्ड्स फॉर ब्लॉकिंग आफ एक्सेस आफ इंफॉरमेशन बाई पब्लिक) नियम 2009 और खतरों की आकस्मिक प्रकृति को देखते हुए 59 ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इन एप्प पर लगा प्रतिबन्ध…….

  • TikTok
  • Shareit
  • Kwai
  • UC Browser
  • Baidu map
  • Shein
  • Clash of Kings
  • DU battery saver
  • Helo
  • Likee
  • YouCam makeup
  • Mi Community
  • CM Browers
  • Virus Cleaner
  • APUS Browser
  • ROMWE
  • Club Factory
  • Newsdog
  • Beuty Plus
  • WeChat
  • UC News
  • QQ Mail
  • Weibo
  • Xender
  • QQ Music
  • QQ Newsfeed
  • Bigo Live
  • SelfieCity
  • Mail Master
  • Parallel Space
  • Mi Video Call – Xiaomi
  • WeSync
  • ES File Explorer
  • Viva Video – QU Video Inc
  • Meitu
  • Vigo Video
  • New Video Status
  • DU Recorder
  • Vault- Hide
  • Cache Cleaner DU App studio
  • DU Cleaner
  • DU Browser
  • Hago Play With New Friends
  • Cam Scanner
  • Clean Master – Cheetah Mobile
  • Wonder Camera
  • Photo Wonder
  • QQ Player
  • We Meet
  • Sweet Selfie
  • Baidu Translate
  • Vmate
  • QQ International
  • QQ Security Center
  • QQ Launcher
  • U Video
  • V fly Status Video
  • Mobile Legends
  • DU Privacy

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के बाद से ही टिक-टॉक एप को बैन करने की मांग की जा रही थी। इससे पहले भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से चीनी एप की एक सूची तैयार कर केंद्र सरकार से उन पर रोक लगाने की अपील की थी। इसके पीछे यह दलील दी गई थी कि चीन भारतीय डेटा हैक कर सकता है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को विभिन्न स्रोतों से इन एप्स को लेकर कई शिकायतें मिली थीं, जिनमें कई मोबाइल एप के दुरुपयोग की बाते कही गई थीं। ये एप आईफोन और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स का डाटा चोरी कर रहे हैं।

भारत और चीन की सेनाओं के बीच होगी वार्ता

इन सभी एप्स का सर्वर भारत के बाहर है। उधर, भारत और चीन की सेनाओं के बीच मंगलवार को लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की एक और दौर की वार्ता होने जा रही है। ताकि, पूर्वी लद्दाख में तनाव को कम किया जा सके और संवेदनशील क्षेत्र से सेनाओं को पीछे करने के तौर-तरीकों को अंतिम रूप दिया जा सके। यह जानकारी सरकार के सूत्रों ने दी। सूत्रों ने कहा कि यह लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की तीसरी वार्ता होगी और यह चुशूल सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय जमीन पर होगी।

दूसरे दौर की वार्ता में 22 जून को

दूसरे दौर की वार्ता में 22 जून को दोनों पक्षों के बीच पूर्वी लद्दाख में तनाव वाले स्थानों पर पीछे हटने के लिए परस्पर सहमति बनी थी। वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व 14वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह करेंगे। जबकि, चीनी पक्ष का नेतृत्व तिब्बत मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट के कमांडर कर सकते हैं। गलवान में दोनों पक्षों के बीच 15 जून की रात को हिंसक झड़प हुई थी जिसके बाद दोनों पक्षों ने कम से कम तीन दौर की मेजर जनरल स्तर की वार्ता की। ताकि तनाव को कम करने के तरीकों का पता लगाया जा सके। भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर विवाद हाल के दिनों में काफी बढ़ गया है।

15 जून की रात हुई थी हिंसक झड़प

15 जून की रात को दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प भी हुई थी, जिसमें भारतीय पक्ष के 20 जवान शहीद हुए थे। चीन ने इस झड़प में अपने हताहत सैनिकों की अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है। भारत पूर्वी लद्दाख में गतिरोध के लिए बीजिंग को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था कि चीन मई की शुरूआत से ही एलएसी पर बड़ी संख्या में सैनिक और युद्ध सामग्री जुटा रहा है। उधर, पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ तल्ख सीमा गतिरोध की पृष्ठभूमि में भारतीय नौसेना ने अपने निगरानी अभियानों में वृद्धि करते हुए हिंद महासागर क्षेत्र में परिचालन तैनाती को बढ़ा दिया है।

चीनी नौसेना के पोतों अक्सर आती रहती हैं

घटनाक्रम से परिचित लोगों ने बताया कि भारतीय नौसेना तेजी से बदल रहे क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य के मद्देनजर मित्र अमेरिकी नौसेना और जापान समुद्री आत्मरक्षा बल (जेएमएसडीएफ) के साथ अपने परिचालन सहयोग को भी बढ़ा रही है। शनिवार को भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर क्षेत्र में जेएमएसडीएफ के साथ एक महत्वपूर्ण अभ्यास किया। उस क्षेत्र में चीनी नौसेना के पोतों के साथ ही उसकी पनडुब्बियां अक्सर आती रहती हैं। भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस राणा और आईएनएस कुलिश अभ्यास में शामिल हुए। जापान मेरिटाइम डिफेंस फार्सेस ने अभ्यास के लिए अपने दो जहाजों जेएस काशिमा और जेएस शिमायुकी को तैनात किया था।

इस अभ्यास का इसलिए भी विषेष महत्व है क्योंकि यह पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ भारत के गतिरोध और दक्षिण चीन सागर तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीनी नौसेना की आक्रामक मुद्रा के बीच हुआ है। इस अभ्यास का मकसद दोनों नौसेनाओं के बीच तालमेल और सामंजस्य बढ़ाना था। संसाधनों से भरपूर इस क्षेत्र में सैन्य प्रभाव का विस्तार करने के चीन के प्रयासों के मद्देनजर अमेरिका, भारत, आस्ट्रेलिया, जापान व फ्रांस की नौसेनाएं हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ा रही हैं।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार मेधावियो को देगी 1 लाख और टैबलेट, खिलाड़ियों को भी मिलेगा बंपर इनाम

166 मेधावी छात्र लखनऊ में होगे सम्मानित | छात्रों को एक लाख रुपये का पुरस्कार | खिलाड़ियों को भी किया जायेगा सम्मानित | लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

‘द दिल्ली फाइल्स’ का नाम बदला गया, अब ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ के नाम से होगी रिलीज़

पब्लिक डिमांड पर बदला गया फिल्म का नाम: अब 'द दिल्ली फाइल्स' नहीं, 'द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ' मुंबई:निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की चर्चित...

अब यूपी में टीचर्स का होगा तबादला, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी हो गई शुरू

ऑनलाइन स्थानांतरण आवेदन प्रक्रिया शुरू | ऑफलाइन आवेदनों के कारण फँसे शिक्षक | अगले साल से केवल ऑनलाइन प्रक्रिया | लखनऊ। प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त (एडेड)...

Latest Articles