back to top

तीन दिनों से बलरामपुर अस्पताल का आक्सीजन प्लांट बंद

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल का आक्सीजन प्लांट तीन दिनों से बंद पड़ा है। शिकायत पर पहुंची टीम ने प्लांट में आयी गड़बड़ी दूर करने पहुंची तो उसे कई और उपकरण खराब मिले। काफी कोशिशों के बावजूद प्लांट में आयी खराबी को दूर नहीं किया जा सका।

अस्पताल में दो आक्सीजन प्लांट लगे हैं। इसमें बड़े आक्सीजन प्लांट में सोमवार से आक्सीजन सप्लाई बाधित होने लगी थी। प्लॉट आपरेटर ने इसकी जानकारी अस्पताल अफसरों को दी। अफसरों ने आनन-फानन में उसी दिन ही पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। प्लांट मरम्मत करने वाली कोई भी टीम अस्पताल तक नहीं आई।

नतीजा यह हुआ कि मंगलवार को प्लॉट की आपूर्ति बंद हो गई थी। शासन के अफसरों ने कंपनी के पेंच कसे तो इंजीनियर मौके पर आए थे। करीब तीन घंटे तक इंजीनियर खोजबीन करके प्लॉट का वाल्व खराब होने की बात कही। गुरूवार को बनारस से प्लॉट के वाल्व को कंपनी ने मंगाया। दोपहर करीब 12 बजे टीम प्लॉट पर पहुंची।

करीब दो घंटे में टीम प्लॉट का वाल्व खोल पाई। जांच दौरान टीम को मिला कि प्लॉट के दूसरे उपकरण भी खराब हैं। जिसके बाद टीम वापस लौट आई। अस्पताल निदेशक डॉ. एके सिंह ने का कहना है कि प्लॉट मरम्मत का काम चल रहा है। उम्मीद है कि शुक्रवार तक खराबी दूर कर ली जायेगी।

RELATED ARTICLES

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

प्रभारी मंत्री गंदगी देख भड़के, कार्यदायी संस्थाओं पर जुर्माना,तीन अफसरों का वेतन कटा, बीट इंचार्ज निलंबित

भूतनाथ, इंदिरा नगर, इस्माइलगंज व बाबू जगजीवन राम वार्ड में स्वच्छता की समीक्षा लखनऊ। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री...

हम लोग पेड़ से आए हैं, पिंजरे से नहीं आये हैं…

उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजनलखनऊ। राहत सेवा संस्थान की ओर से उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता वासिफ...

पहली बार ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ में अभिनय किया : मंजू बृजनंदन शर्मा

छोटे पर्दे पर काम से मिल रही संतुष्टि : मंजू बृजनंदन शर्माभारतीय सेना में डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली मंजू बृजनंदन शर्मा आज...

डिमेंशिया की पीड़ा और पिता-पुत्री के रिश्ते की डोर में बंधा डैडी

बीएनए के स्वर्ण जयंती समारोह का दूसरे दिन नाटक डैडी व पूर्णावतार का मंचनलखनऊ। लखनवी रंगमंच के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा।...

हरि जसु रे मना गाइ ले जो संगी है तेरो…

गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवानलखनऊ। धन-धन साहिब श्री गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश...

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…

राजाबाजार में श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन श्रीकृष्ण जन्म व नंदोत्सव की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु लखनऊ। लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के...

स्पष्टता ही सफलता की कुंजी है : डॉ किरण बेदी

फिक्की फ्लो लखनऊ ने 2026-27 के लिए 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपना 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया, जिसमें...