नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर, 89 साल की उम्र में निधन

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का बुधवार सुबह यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थ। उनकी उम्र 89 वर्ष थी। नर्मदा अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राजेश शर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वह वृद्घावस्था संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता गौर 2004-2005 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और अपनी परंपरागत गोविंदपुरा विधानसभा सीट से 10 बार चुनाव जीत थे। गौर का जन्म दो जून 1930 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ था।

RELATED ARTICLES

टी20 मुंबई लीग का चेहरा होंगे रोहित शर्मा, इन खिलाड़ियों की भी खेलने की उम्मीद

मुंबई। भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा टी20 मुंबई लीग के दूत होंगे और एमसीए को उम्मीद है कि श्रेयस अय्यर और...

मोटोरोला ने लॉन्च किया Moto Pad 60 Pro Tablet टेबलेट, इतने रूपये में मिल रहे ढेर सारे फीचर्स

टेक न्यूज। अगर आप स्मार्टफोन यार टैब लेने की सोच रहे है तो मोटोरोला कम्पनी भारतीय बाजार में लगातार एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन...

गर्मियों में सुबह सुबह खाएं ये चीजें, दिनभर रहेंगे तरोताजा, होंगे और भी कई फायदे

हेल्थ न्यूज। गर्मियों में शरीर में पानी की थोड़ी सी भी कमी स्वास्थ्य आपको बीमार कर सकती है। इसलिए इस मौसम में अपने सेहत...

Latest Articles