back to top

अवध महोत्सव : अवधी नृत्य व गायन ने समां बांधा

सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने मचाया धमाल
लखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव 2024 जहां एक तरफ कई राज्यों के स्टॉल लगाए जाते हैं, कालीन, क्रोकरी, फर्नीचर के साथ-साथ सभी उपयोगी वस्तु उचित मूल्य पर मिलती है, वहीं फूड जोन में साफ सफाई का पूरा ध्यान रखते हुए एक से एक लजीज व्यंजनों का स्वाद दर्शकों को मिलता है। सांस्कृतिक मंच से भोजपुरी, अवधी नृत्य एवं गायन के अनेकों प्रकार के मनोरंजक कार्यक्रम प्रतिदिन संचालित होते हैं।
अवध महोत्सव 2024 के सांस्कृतिक मंच पर द्वितीय संध्या को ऐमन जावेद फारूकी एंड ग्रुप द्वारा बॉलीवुड सॉन्गस का शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें कैरीओके पर भजन एवं गीतों से समा बांध दिया। कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से की गई जिसकी प्रस्तुति सार्थक, विक्रांत एवं राहुल द्वारा की गई। सुप्रसिद्ध गायिका ऐमन जावेद फारुकी ने सत्यम शिवम सुंदरम से पूरा माहौल भक्तिमय बना दिया और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बाल गायिका ऐमन जावेद फारूकी ने दम मारो दम से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से माहौल बेहद खुशनुमा होता रहा। अदिति वर्मा अक्सर इस दुनिया में, आकाश सिंह सूर्यवंशी आने से उसके आए बहार, अदिति ठाकुर लग जा गले, मोहम्मद मुजीब ने गिटार पर मैशअप प्रस्तुत किया। लोगों ने तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया। बेहतरीन गीतों से संगीत की शाम सजी रही। राहुल धीमन, सार्थक, विक्रांत आदि ने सभी को मोह लिया। ऐमन जावेद फारूकी और आकर्ष सिंह सूर्यवंशी ने पत्ता पत्ता बूटा बूटा से समा बांध दिया। देश को समर्पित करते हुए ऐमन जावेद फारूकी और ग्रुप ने हर करम अपना करेंगे ए वतन तेरे लिए से लोगों को भावविभोर कर दिया। देशभक्ति भाव में खड़े होकर सभी अतिथि और सम्मिलित सभी लोगों ने देश को सलामी दी।
आज महोत्सव 2024 में एडीसीपी दक्षिणी राजेश कुमार यादव, इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा सहित पुलिस टीम ने संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवंम उपाध्यक्ष एन बी सिंह के साथ महोत्सव का भ्रमण किया।
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया तथा महोत्सव में आए सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

पापमोचनी एकादशी व्रत आज, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। सभी एकादशी में पापमोचनी एकादशी को विशेष माना जाता है। इसके प्रभाव से साधक के पापों का नाश होता है और वह मोक्ष...

चैत्र नवरात्र में ग्रहों-नक्षत्रों के उत्तम और दुर्लभ संयोग

घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्तलखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस दिन कलश स्थापना के लिए भी...

शबद कीर्तन संग गुरु ग्रंथ साहिब पर हुई फूलों की वर्षा

बड़ी श्रद्धा से मनाया गयालखनऊ । गुरसिखी कैलेंडर अनुसार चैत माह से नए साल 2026 के पवित्र आगमन के उपलक्ष में लखनऊ की समूह...

निराला नगर में साईंमय वातावरण में धूमधाम सें फूलों की होली मनाई गई

लखनऊ। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में...

बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं-सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली असली...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने...

दुबई की कंपनी केरल में करेगी 52,600 करोड़ रुपये का निवेश

तिरुवनंतपुरम। दुबई की कंपनी सोलस्टिस डेटा ने कन्नूर जिले के मट्टनूर में केइन्फ्रा औद्योगिक पार्क में 52,600 करोड़ रुपये कर निवेश करने के लिए...

एल्चे पर जीत से बार्सिलोना के करीब पहुंचा रियाल मैड्रिड

बार्सिलोना । फेडेरिको वाल्वरडे ने तीन मैचों में पांचवां गोल दागकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा जिससे रियाल मैड्रिड एल्चे को 4-। से हराकर...

सब-इंस्पेक्टर परीक्षा के सवाल पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एक सवाल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

पापमोचनी एकादशी व्रत आज, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। सभी एकादशी में पापमोचनी एकादशी को विशेष माना जाता है। इसके प्रभाव से साधक के पापों का नाश होता है और वह मोक्ष...