back to top

संसदीय समितियों से जुड़ी सूचनाएं मीडिया को लीक करने से बचें : नायडू

नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने संसदीय समितियों के अध्यक्षों एवं सदस्यों से कहा कि वे समिति की बैठकों से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं मीडिया के उपलब्ध कराने से बचें। संसदीय समितियों के अध्यक्षों को लिखे पत्र में नायडू ने कहा कि ऐसा पाया गया है कि मीडिया समिति की कार्यवाही के दौरान विचार किए गए विषयों या विधेयकों से जुड़ी बातों को रिपोर्ट में उद्घृत करती है।

नायडू ने अपने पत्र में कहा, क्या आप इस बात से अवगत हैं कि समिति की बैठकें गोपनीय होती हैं। समिति के सदस्यों या कार्यवाही से जुड़े किसी को भी इस बात की अनुमति नहीं होती है कि वह कार्यवाही, किसी रिपोर्ट का हिस्सा या समिति के निष्कर्ष से जुड़ी सूचना मीडिया को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से प्रदान करे जब तक कि रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत नहीं हो गई हो। ऐसा कोई कदम सदन के विशेषाधिकार हनन का होगा।

राज्यसभा के सभापति का यह कदम ऐसे समय में सामने आया है जब कुछ ही दिन पहले लोकसभा अध्यक्ष ने ऐसा ही एक पत्र संसदीय समितियों के अध्यक्षों को लिखा था और उनसे समिति की बैठकों की गोपनीयता सुनिश्चित करने को कहा था। नायडू ने कहा, मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप अपनी समिति से जुड़े सदस्यों और कार्यवाही से जुड़े लोगों को गोपनीयता से जुड़े वर्तमान प्रावधानानिर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहें और जब तक रिपोर्ट सदन में पेश नहीं होती है तब तक मीडिया को कोई सूचना देने से बचे।

इस पत्र का ऐसे समय में महत्व काफी बढ़ गया है जब लोक लेखा समिति (पीएसी) और सूचना प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थाई समिति के अध्यक्ष और समिति में भाजपा के सदस्यों के बीच विचार के लिए विषयों के चयन के मुद्दे पर नोकझोंक की स्थिति रही हैं। पीएसी और सूचना प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थाई समिति के अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी से हैं। सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी से समिति के अध्यक्षों ने समिति में चर्चा करने से पहले विषयों को मीडिया के लिए सार्वजनिक कर दिया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...