back to top

आटो चालक ने न्यायाधीश उत्तम आनंद को जानबूझकर टक्कर मारी थी : सीबीआई

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बृहस्पतिवार को बताया कि आॅटो चालक ने जानबूझकर धनबाद के न्यायाधीश उत्तम आनंद को टक्कर मारी थी जिससे उनकी मौत हो गई। उच्च न्यायालय में आज उपस्थित हुए के सीबीआई के संयुक्त निदेशक शरद अग्रवाल ने अदालत को यह जानकारी दी और कहा कि इस घटना के पीछे षड्यंत्र की जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि सीबीआई के 20 अधिकारी दिन-रात इस घटना की जांच में जुटे हैं।
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ रवि रंजन व न्यायमूर्ति एसएन प्रसाद की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है। अदालत के आदेश पर सीबीआई के संयुक्त निदेशक आज पीठ के समक्ष उपस्थित हुए। उन्होंने सुनवाई के दौरान कहा कि अब तक की जांच से पता चला है कि आटो चालक ने न्यायाधीश को जानबूझकर टक्कर मारी थी और यह कोई हादसा नहीं था। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे के षड्यंत्र की जांच की जा रही है। अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी न्यायिक अधिकारी की हत्या की गई है। इसने कहा कि इस घटना से न्यायिक अधिकारियों का मनोबल कम हुआ है और अगर इस मामले का जल्द से जल्द खुलासा नहीं किया गया तो यह न्यायिक व्यवस्था के लिए सही नहीं होगा।

 

सीबीआई के संयुक्त निदेशक ने अदालत को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाले कई लोगों से पूछताछ की गई है और गिरफ्तार लखन शर्मा मोबाइल चोर है तथा उसने उस दिन भी मोबाइल चुराए थे। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति काफी चालाक है और बार-बार अपना बयान बदल रहा है, लेकिन सीबीआई के अधिकारी उससे कड़ाई से पूछताछ कर रहे हैं और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि धनबाद में गत 28 जुलाई को सुबह की सैर पर निकले न्यायाधीश को एक आॅटो ने टक्कर मार दी थी जिससे उनकी मौत हो गई थी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...