आज से शुरू होगा शादियों का शुभ मुहूर्त, होटल रेस्टोरेंट की बुकिंग फुल

लखनऊ। 12 नवंबर को देवोत्थानी एकादशी के साथ ही सहालग शुरू हो गयी है, लेकिन शादियों का मुहूर्त 17 नवंबर से शुरू होगा। इसे लेकर बाजार में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। पं. बिन्द्रेस दुबे ने बताया कि देवताओं के जागने के बाद ही शादियां होंगी, ऐसा शायद ही कोई इलाका बचेगा जहां बैंड बाजे की धुन पर बराती थिरकते नजर न आएं।
शहर के होटल व रेस्टोरेंट, शादी घरों की बुकिंग फुल हो चुकी है। सहालग के लिए शहर के छोटे बैंड वालों के पास दो से पांच और बड़े बैंड वालों के पास छह से आठ बुकिंग है। अशोक मार्ग के बैंड मास्टर गौरव ने बताया कि लखनऊ में करीब 300 से 400 छोटे बड़े बैंड वाले हैं। सभी के पास बुकिंग है। दो साल के कोरोना काल के बाद बुकिंग में तेजी आएगी।
शहर के करीब 150 बड़े होटल व रेस्टोरेंट में बुकिंग हुई है। इलाकाई शादी घर भी बुक हो चुके हैं। लखनऊ होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्याम कृष्नानी ने बताया कि सहालग में इसबार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।

एक टेंट वाले के पास चार से पांच बुकिंग:
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को मिलाकर शादियों की धूम होगी। आदर्श कैटर्स लाइल डेकोरोरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि सहालग में सभी टेंट हाउस के पास कई बुकिंग है। हनुमान सेतु के फूल के कारोबारी कल्लू ने बताया कि सजावट के लिए बुकिंग मिल गईं हैं। शादी के वाहन के साथ ही मंडप सजाने वालों के चेहरे भी खिल उठे हैं। इस बार पूरे शहर में शादियों की धूम है।

खास मुहूर्त पर शादी करने का चलन:
पं. बिन्द्रेस दुबे ने बताया कि शुक्रास्त की मान्यता के चलते लोगों ने शादियां नहीं कीं। शुभ कार्य भी नहीं हुए। सात जन्मों तक रिश्तों को जोड़ने की शादी की मान्यता होने और सुख वैवाहिक जीवन के लिए लोग अच्छे दिनों में ही शादियों का प्लान बनाते हैं। शादियों का शुभ मुहूर्त है। शुभ लग्न होने के कारण शादियों की धूम होगी।

RELATED ARTICLES

पं. बिरजू महाराज के रचनाओं पर गूंजी तबले की थाप और घुंघरु

संत गाडगे जी महाराज सभागार में हुआ पं. बिरजू महाराज जयन्ती समारोहकथक और पं. बिरजू महाराज एक-दूसरे के पर्याय : जयवीर सिंह लखनऊ। बिरजू महाराज...

हमारी गुलाबी चुनरिया हमका लागी नजरिया…

भजन एवं पारंपरिक लोकगीत महोत्सव का दूसरा दिनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से मां दुर्गा सेवा संस्थान लखनऊ द्वारा भजन एवं पारंपरिक...

उल्लास उत्सव में बटेंगे प्रदेश के अव्वल संगीत प्रतिभागियों को पुरस्कार

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह द्वारा प्रतिभाओं को भी किया जाएगा पुरस्कृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर...

Latest Articles