back to top

रुपये मांग रहे पुलिसकर्मी का ऑडियो वायरल, तीन निलंबित

बलरामपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के गौरा थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को एक मामले में फर्जी धाराएं जोडऩे के लिए एक शिकायतकर्ता से कथित तौर पर रूपये की मांग करने के चलते निलंबित कर दिया गया है। पंजीकृत मुकदमे में फर्जी धाराएं जोडऩे का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्वाई की गई है। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बुधवार को बताया कि वाट्सऐप पर वायरल हो रहे एक ऑडियो को संज्ञान में लेकर गौरा के थाना प्रभारी और दो सिपाहियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया कि वाट्सऐप के जरिए एक ऑडियो क्लिप उनके संज्ञान में आई थी, जिसमें थाना गौरा चौराहा के कुछ पुलिसकर्मी शिकायतकर्ता से रिश्वत लेकर दर्ज मुकदमे में फर्जी धाराएं जोड़ने की बात कर रहे हैं। वर्मा ने बताया कि इस अति गंभीर प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लिया गया। ऑडियो क्लिप में बहुत अधिक स्पष्टता नहीं होने के बाद भी प्रथम दृष्टया थाना प्रभारी सन्तोष कुमार, दीवान राम प्रगट और सिपाही निगम सिंह के खिलाफ आरोप सही मालूम पड़ रहे हैं।

उन्होने बताया कि तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। सीओ सिटी को घटना के संबंध में दो दिन मे जाँच पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिया गया है। घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि यह मारपीट का मामला है, जिसमें थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी राम प्रवेश पाण्डेय से उसके विरोधी के खिलाफ मामले में आरोप संबंधी धाराएं बढाने के लिए पैसा मांग रहे थे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...