पारंपरिक लोक संगीत की आकर्षक प्रस्तुति ने समां बांधा

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा ग्राम कठिंगरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के नृत्य एवं संगीत विभाग द्वारा ग्राम यूपीएस कठिंगरा स्कूल में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाना, महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना और पारंपरिक लोक कला को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र की महिलाओं को आवश्यक सामग्री एवं किट वितरित की गईं, जिससे महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को भी बढ़ावा मिला। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित एक विशेष नृत्य प्रस्तुति दी गई, जिसका निर्देशन डॉ. प्रियंका यादव ने किया। इस प्रस्तुति में अंशिका त्रिपाठी, अदिति त्रिपाठी, कृति सिंह तोमर और रिया सिंह ने अपने नृत्य कौशल से समाज में महिलाओं की भूमिका और शक्ति को दशार्या। इसके अलावा, संगीत विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश और बिहार के पारंपरिक लोक संगीत की एक आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस संगीत प्रस्तुति का निर्देशन डॉ. कमलेश दुबे ने किया। प्रस्तुति में कीर्ति चौरसिया, कृतिका सिंह, श्रुति कसौधन, दिबिकान बारो, विजय कुमार और उपेंद्र द्विवेदी ने अपने संगीत कौशल से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान 10 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर मांडवी सिंह एवं कुलसचिव डॉ. सृष्टि धवन द्वारा संपन्न कराया गया। इस संपूर्ण आयोजन की परिकल्पना विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति एवं कुलसचिव द्वारा की गई, जबकि कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. रुचि खरे ने किया। कार्यक्रम की सह-संयोजक डॉ. प्रियंका यादव रहीं। इस आयोजन को सफल बनाने में वालंटियर्स जतिन कन्नौजिया, अक्षिता त्रिपाठी और अविरल राज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कार्यक्रम ग्रामवासियों के लिए एक अनूठा अनुभव साबित हुआ, जिसमें संस्कृति, परंपरा और सशक्तिकरण का अद्भुत समावेश देखने को मिला।

RELATED ARTICLES

प्रॉमिस डे पर कपल्स ने जीवन भर साथ निभाने का किया वादा

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन युवक-युवतियों ने प्रॉमिस डे को सेलीब्रेट किया, और एक दूसरे से जीवन भर साथ निभाने का वादा किया।...

वंदे भारत अमृत उत्सव में बेटियों ने जगायी राष्ट्रीयता की अलख

सांस्कृतिक मंच पर गंगावतरण, रामायण नृत्य नाटिका, आजादी के दीवाने जैसे प्रेरक प्रस्तुतियों के प्रदर्शनलखनऊ। संस्कृति एवं पर्यटन परिषद लखनऊ और थिएटर एवं फिल्म...

इस्कॉन के संस्थापक श्रील प्रभुपाद जी को विश्वगुरु की उपाधि

लखनऊ। महाकुंभ में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद द्वारा अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के संस्थापक आचार्य अभय चरण भक्ति वेदांत श्रील प्रभुपाद जी को...

Latest Articles