back to top

एटीएस ने अवैध धर्मांतरण सिंडिकेट में शामिल एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने इस्लामी विद्वान मौलाना कलीम सिद्दीकी के अवैध धर्मांतरण सिंडिकेट में शामिल एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने बृहस्पतिवार को एक बयान में बताया कि सरफराज अली जाफरी से पहले से पूछताछ चल रही थी और उसे एटीएस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अदालत से उसे रिमांड पर दिये जाने का अनुरोध किया।
दिल्ली के जामिया नगर निवासी मुफ्ती काजी जहांगीर आलम कासमी और मोहम्मद उमर गौतम को 20 जून को एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के साढ़े तीन महीने बाद सरफराज को गिरफ्तार किया गया है। काजी और गौतम ग्लोबल पीस सेंटर केंद्र चला रहे थे, जो कथित रूप से आईएसआई के वित्तपोषण से काम कर रहा था।

 

 

एटीएस के अधिकारियों के अनुसार ये लोग मूक-बधिर छात्रों सहित अन्य लोगों का अवैध धर्मान्तरण का काम करते थे। एटीएस अब तक मौलाना कलीम सिद्दीकी समेत 15 लोगों को धर्मांतरण गिरोह के सिलसिले में गिरफ्तार कर चुकी है। एटीएस ने कहा कि दिल्ली के जामिया नगर में रहने वाला जाफरी, कलीम के ग्लोबल पीस सेंटर के कार्यों की देखरेख करता था। एटीएस ने कहा कि वह नई दिल्ली में ह्यूमैनिटी फॉर आल संगठन भी चलाता था और सामाजिक कार्यों के नाम पर अवैध धर्मांतरण को अंजाम दिया गया। इस काम के लिये कलीम, जाफरी को धन उपलब्ध कराता था। एटीएस ने बताया कि अवैध धर्म परिवर्तन के लिए विदेशी चंदा हासिल करने में उसकी संलिप्तता पाई गई है, और इस संबंध में उसके मोबाइल से सबूत बरामद किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2020 और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले का दावा, 400 मौतें; पाकिस्तान ने आरोप नकारे

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए कथित हवाई हमले में 400 लोगों की मौत हो गई,...

केकेआर को लगा बड़ा झटका…चोटिल हर्षित राणा आईपीएल से हो सकते हैं बाहर

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के बाद उबर रहे...

हरियाणा राज्यसभा चुनाव : भाजपा के भाटिया, कांग्रेस के बौद्ध निर्वाचित,क्रॉस-वोटिंग हुई

चंडीगढ़ । भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध को हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। अधिकारियों के...

चैत्र नवरात्र : पूजा सामग्री से पटे बाजार, सजने लगे शहर के देवी मंदिर

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के पहले बाजार में लोगों माता के श्रृंगार और पूजन का सामान खरीदा। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को देखकर...

मित्रता और दानशीलता का उदाहरण है ‘कर्णभारम’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम व अग्रसर सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से नाटक कर्णभारम का मंचन...

वैश्य समाज ने गोसेवा के साथ मनाया एकता दिवस, सेवा वर्ष की शुरूआत

इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रामदास अग्रवाल की जयंती पर आयोजन लखनऊ। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रहे रामदास अग्रवाल की जयंती वैश्य एकता दिवस...

सुभागी में दिखी स्त्री के आत्मसम्मान की कहानी

15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य कार्यशाला का समापनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान और रंगनाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य...

सुंदरकांड पाठ के साथ कल से शुरू होगा चैती महोत्सव

तुलसी मंच पर देवताओ का आवाहन स्तुति पाठ से किया जायेगालखनऊ। श्री रामलीला समिति ऐशबाग के तुलसी सभागार में चैती महोत्सव को लेकर प्रेसवार्ता...

भातखंडे के छात्रों के लिए लगी भरतनाट्यम की क्लास

दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर क्लास का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के नृत्य विभाग द्वारा शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर...