back to top

एशिया कप 2025 : अभिषेक-गिल की पारी से भारत ने पाकिस्तान को फिर पीटा

दुबई। मैन ऑफ द मैच अभिषेक शर्मा के तूफानी अर्धशतक और शुभमन गिल के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से भारत ने एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर चार चरण के मैच में रविवार को यहां पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान के 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अभिषेक (74 रन, 39 गेंद, छह चौके, पांच छक्के) और गिल (47 रन, 28 गेंद, आठ चौके) के बीच पहले विकेट की 105 रन की साझेदारी की बदौलत सात गेंद शेष रहते चार विकेट पर 174 रन बनाकर जीत दर्ज की। तिलक वर्मा ने भी 19 गेंद में दो छक्कों और दो चौकों से नाबाद 30 रन की उम्दा पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से हारिस राऊफ (26 रन पर दो विकेट) और फहीम अशरफ (31 रन पर एक विकेट) ने प्रभावी गेंदबाजी की लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए।


लीग मैच की तरह इस बार भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। पाकिस्तान ने इससे पहले सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान की 45 गेंद में पांच चौकों और तीन छक्कों से 58 रन की पारी की मदद से पांच विकेट पर 171 रन बनाए। फरहान ने सईम अयूब (21) के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी भी की। मोहम्मद नवाज (21) और फहीम अशरफ (नाबाद 20) ने भी उपयोगी पारियां खेली।

भारत की तरफ से शिवम दुबे ने 33 रन देकर दो विकेट चटकाए जबकि हार्दिक पंड्या (29 रन पर एक विकेट) और कुलदीप यादव (31 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट हासिल किया। जसप्रीत बुमराह महंगे साबित हुए और उन्होंने चार ओवर में 45 रन लुटाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत को अभिषेक और शुभमन ने तूफानी शुरूआती दिलाई। दोनों ने पावर प्ले में 69 रन जोड़े।


अभिषेक ने शाहीन शाह अफरीदी की पारी की पहली गेंद पर छक्का जड़ा। गिल ने भी अगले ओवर में आॅफ स्पिनर सईम अयूब पर दो चौके मारे। अभिषेक नौ रन के स्कोर पर भाज्ञशाली रहे जब शाहीन की गेंद पर नवाज उनका मुश्किल कैच लपकने में नाकाम रहे। गिल ने इसी ओवर में दो चौके मारे। अभिषेक ने लेग स्पिनर अबरार अहमद (42 रन पर एक विकेट) का स्वागत लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ किया और फिर राऊफ की गेंद पर दो रन के साथ पांचवें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया।
गिल ने छठे ओवर में अयूब पर दो चौके मारे जबकि अभिषेक ने भी चौका जड़ा।


अभिषेक ने अगले ओवर में अबरार पर दो छक्के मारे और इस दौरान लॉन्ग आॅन पर फखर जमां ने उनका कैच भी टपकाया। उन्होंने अयूब पर चौके के साथ 24 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। अभिषेक और गिल ने सिर्फ नौवें ओवर में भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया। तेज गेंदबाज फहीम ने गिल को बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा। हारिस राऊफ ने सूर्यकुमार यादव को थर्ड मैन पर अबरार के हाथों कैच कराके भारत को दूसरा झटका दिया। भारतीय कप्तान खाता भी नहीं खोल पाए।


अभिषेक ने फहीम पर दो चौकों के साथ दबाव कम किया। उन्होंने अबरार पर लॉन्ग आन के ऊपर से लंबा छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर लॉन्ग आॅन पर ही राऊफ को कैच दे बैठे जिससे भारत का स्कोर तीन विकेट पर 123 रन हो गया। संजू सैमसन और वर्मा ने इसके बाद मोर्चा संभाला। सैमसन ने फहीम जबकि वर्मा ने शाहीन पर चौका जड़ा। भारत को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 32 रन की दरकार थी।


अबरार के 16वें ओवर में सिर्फ पांच रन बने जबकि अगले ओवर में राऊफ ने सैमसन को बोल्ड कर दिया। हार्दिक पंड्या आते ही राऊफ पर चौका जड़ा। भारत को अंतिम तीन ओवर में 19 रन की जरूरत थी। वर्मा ने फहीम पर छक्के के बाद और शाहीन की लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ भारत की जीत सुनिश्चित की। इससे पहले सूर्यकमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। फरहान मैच की तीसरी ही गेंद पर भाज्ञशाली रहे जब पंड्या की गेंद पर थर्ड मैन पर अभिषेक ने उनका कैच टपका दिया। फखर जमां (15) ने बुमराह पर लगातार दो चौके जड़कर तेवर दिखाए जबकि हार्दिक की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए। वह हालांकि अगली गेंद पर विकेटकीपर संजू सैमसन को कैच दे बैठे।


सईम अयूब ने पंड्या पर चौके से खाता खोला जबकि फरहान ने भी बुमराह पर दो चौके मारे। अयूब हालांकि अगले ओवर में भाज्ञशाली रहे जब वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर कुलदीप उनका आसान कैच लपकने में नाकाम रहे। फरहान ने बुमराह पर दो और चौके मारे जिससे पाकिस्तान ने पावर प्ले में एक विकेट पर 55 रन बनाए। फरहान ने चक्रवर्ती पर पारी का पहला छक्का जड़ा और फिर कुलदीप पर भी छक्का मारा। अयूब ने भी कुलदीप की गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराए।


फरहान ने अक्षर पर छक्के के साथ 34 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। दुबे ने अयूब को अभिषेक के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा। पाकिस्तान के रनों का शतक 12वें ओवर में पूरा हुआ। बाउंड्री के सूखे के बीच हुसैन तलत (10) कुलदीप की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में शॉर्ट थर्ड मैन पर चक्रवर्ती को कैच दे बैठे। फरहान भी दुबे की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गेंद को हवा में लहरा गए और मिड आॅफ पर सूर्यकुमार ने आसान कैच लपका जिससे पाकिस्तान का स्कोर चार विकेट पर 115 रन हो गया।


मोहम्मद नवाज ने दुबे पर छक्के और चौके के साथ रन गति में इजाफा करने का प्रयास किया लेकिन फिर रन आउट हो गए। फहीम अशरफ ने आते ही बुमराह पर छक्का जड़ा और 19वें ओवर में टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया। टॉस के समय सूर्यकुमार और उनके पाकिस्तानी समकक्ष सलमान आगा ने दोनों टीम के बीच लीग मैच की तरह हाथ नहीं मिलाए। जिम्बाब्वे के एंडी पाइक्रॉफ्ट मैच रैफरी के रूप में बरकरार हैं और टॉस के समय मौजूद थे। दोनों कप्तानों ने अपनी-अपनी टीम की शीट पाइक्रॉफ्ट को सौंपी जिन्होंने टॉस से पहले कप्तानों के साथ शीट का आदान-प्रदान किया।

RELATED ARTICLES

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...

बिजनौर में तेंदुए के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

बिजनौर । बिजनौर जिले के अफजलगढ़ क्षेत्र में जंगल से सटे खेत में काम कर रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया,...

मिशन कर्मयोगी में यूपी पहले स्थान पर: मुख्य सचिव

लखनऊ। मिशन कर्मयोगी में यूपी के 20 लाख में 19,99,497 कर्मी आॅनबोर्ड हो चुके हैं, 1,00,68,866 कोर्स पूरा कर उत्तर प्रदेश देश में प्रथम...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...