back to top

अपने जन्मदिन केजरीवाल ने ‘आप’ कार्यकर्ताओं से कहा- दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीट जीतेंगे

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन के मौके पर आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगले साल होने वाले चुनाव में पार्टी सभी 70 सीट जीतेगी। आप के राष्ट्रीय समन्वयक ने उनके 51वें जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा, मैं आप कार्यकर्ताओं का पार्टी के प्रति दिए गए उनके योगदान के लिए धन्यवाद करता हूं। पिछले विधानसभा चुनावों में हमने 67 सीट जीती थी लेकिन इस बार हम सभी 70 सीट जीतेंगे।

आप ने पिछले विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी और दिल्ली में 70 में से 67 सीट जीती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केजरीवाल को उनके जन्मदिन पर शुभकामना दी। मोदी ने ट्वीट किया, दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई। उनकी अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा सांसद राजीव चंद्रशेखर समेत कई अन्य ने केजरीवाल को उनके जन्मदिन की मुबारकबाद दी। बनर्जी ने ट्वीट किया, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामना, अरविंद जी। केजरीवाल ने उत्तर दिया, आपका बहुत-बहुत शुक्रिया दीदी। फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री और शीरीष कुंदर समेत कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने भी केजरीवाल को बधाई दी।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...