अरुणाचल प्रदेश के सीएम ने अपने मंत्रियों के साथ किये रामलला के दर्शन

अयोध्या। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों, विधायकों और अधिकारियों के साथ रामलला के दर्शन करने के लिये मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। खांडू और उनके मंत्रियों का अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि अरुणाचल प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों समेत 70 लोग अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिये आये हैं।

खांडू ने कहा, हम राम मंदिर में दर्शन करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। मैं यहां दो साल पहले भी आ चुका हूं। उस वक्त यहां मंदिर का निर्माण कार्य किया जा रहा था। यह गर्व की बात है कि तमाम बाधाओं को पार करते हुए 500 से अधिक वर्षों के बाद यहां मंदिर का निर्माण हो गया है। नया मंदिर बनकर तैयार है और यह देश के लिये अच्छा संकेत है। राम राज्य आ गया है।

यह पूछे जाने पर कि क्या अरुणाचल प्रदेश की सरकार अयोध्या में अपना कोई भवन बनवायेगी, खांडू ने कहा, मैंने योगी जी (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) को इस बारे में पत्र लिखा है और हम भी यहां अपना भवन बनायेंगे। इस बारे में विस्तार से पूछे जाने पर खांडू ने कहा कि अभी चीजें तय नहीं हुई हैं।

RELATED ARTICLES

‘द दिल्ली फाइल्स’ का नाम बदला गया, अब ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ के नाम से होगी रिलीज़

पब्लिक डिमांड पर बदला गया फिल्म का नाम: अब 'द दिल्ली फाइल्स' नहीं, 'द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ' मुंबई:निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की चर्चित...

नदी पर बने पुल के नीचे रहस्यमय परिस्थितियों में मिला पुलिसकर्मी का शव

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में 42 वर्षीय एक कांस्टेबल कैंट थाना क्षेत्र में नकटिया नदी पर बने पुल के नीचे रहस्यमय परिस्थितियों में...

भारत पर बुरी नजर रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना मेरी जिम्मेदारी, दिल्ली में बोले रक्षामंत्री

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि सशस्त्र बलों के साथ मिलकर काम करना और भारत पर बुरी नजर रखने...

Latest Articles