back to top

मुजफ्फरनगर में पकड़ा गया हथियारों का जखीरा

मुजफ्फरनगर। उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के मुताबिक एसएचओ के पी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुढाना थाने के अंतर्गत जोल्ला गांव में अवैध हथियारों की एक निर्माण इकाई पर छापेमारी की और 44 पिस्तौल सहित काफी संख्या में हथियार जब्त किए। पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि छापेमारी के दौरान तीन लोग भागने में सफल रहे। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि यह गिरोह अवैध रूप से निर्मित हथियार पश्चिमी उत्तरप्रदेश और हरियाणा में आपूर्ति करता था। उन्होंने कहा कि एसएसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार आरोपी तमंचे तैयार कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही हरियाणा के जिलों में सप्लाई करते थे। पुलिस इस मामले में फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुट गयी है।

RELATED ARTICLES

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख, रक्षा मंत्री ने दी जानकारी

नयी दिल्ली। एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनके पास 5,000 घंटे से अधिक की उड़ान...

10 साल पुराना AADHAAR CARD आज ही करें अपडेट नहीं तो होगी बड़ी समस्या, जानें आखिरी तारीख

टेक न्यूज। आधार कार्ड (AADHAAR CARD) अपडेट: भारत के हर एक नागरिक के पास आधार कार्ड (AADHAAR CARD) का होना बहुत जरुरी है। यह...

आरजी कर मामला : कनिष्ठ चिकित्सकों ने 42 दिन बाद आंशिक रूप से काम शुरू किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कनिष्ठ चिकित्सक 42 दिन बाद शनिवार सुबह आंशिक रूप से काम पर लौट आए। आरजी कर...

Latest Articles