back to top

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए, एक सहायक उप निरीक्षक शहीद

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस और लश्कर ए तय्यबा के आतंकवादियों के बीच रविवार को यहां शहर के बाहर हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक शहीद हो गए और तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंथा चौक क्षेत्र में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक संयुक्त नाके पर शनिवार देर रात को आतंकवादियों ने गोलीबारी की।

उन्होंने कहा कि बलों के संयुक्त दलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान आतंकवादियों ने पुन: गोली चलाना शुरू कर दिया जिसका सुरक्षा बलों ने जवाब दिया। अधिकारी ने कहा कि रात भर कड़ी घेराबंदी की गई और आज सुबह फिर से गोलीबारी शुरू हुई। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।

उन्होंने कहा कि इस मुठभेड़ में जम्मू कश्मीर पुलिस के सहायक उप निरीक्षक बाबू राम शहीद हो गए। शहीद एएसआई को श्रद्धांजलि देने आए जम्मू कश्मीर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि तीनों आतंकवादी बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने सुरक्षा बलों के संयुक्त दल पर हमला किया। उन्होंने कहा, सुरक्षा बलों पर गोली चलाने के बाद आतंकवादियों ने हथियार छीनने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे।

इसके बाद आतंकवादी बाइक छोड़कर भागने लगे। सुरक्षा बलों ने उनका पीछा किया तो आतंकवादी पंथा चौक पर ही पास के धोबी मोहल्ले में जाकर छुप गए। डीजीपी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने तेजी से कार्वाई की और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। इसके बाद पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में आतंकवादियों को मार गिराया गया।

डीजीपी ने कहा, अभियान पूरी रात चला। शुरुआती गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया और एएसआई बाबू राम शहीद हो गए। वह दक्ष और अनुभवी पुलिस अधिकारी थे। अभियान के अगले चरण में हमने दो और आतंकवादियों को मार गिराया। सिंह ने कहा कि तीनों आतंकवादी लश्कर-ए-तय्यबा के थे और उनमें से एक सरगना था जो एक साल से अधिक समय से सक्रिय था।

डीजीपी ने कहा कि दो अन्य आतंकवादियों को समर्पण करने को कहा गया लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा, हम दोनों आतंकियों के परिजनों को पम्पोर से लेकर आए जिन्होंने अपने बेटों से समर्पण करने की अपील की लेकिन आतंकवादियों ने समर्पण करने से मना कर दिया और हम पर गोली चलाने लगे। हमने अपना अधिकारी खोया था, फिर भी उन्हें मौका दिया।

आतंकवादियों की पहचान के बारे में पूछे जाने पर डीजीपी ने कहा कि उनके बारे में विवरण बाद में साझा किया जाएगा। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बाद में तीनों आतंकवादियों की पहचान साकिब बशीर खाण्डे, उमर तारिक भट और जुबैर अहमद शेख के रूप में की। प्रवक्ता ने बताया कि तीनों पंपोर के दरांगबल क्षेत्र के रहने वाले थे।

उन्होंने कहा कि पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मारे गए आतंकवादी क्षेत्र में हुए कई आतंकी हमलों में शामिल थे। उन्होंने कहा कि खांडे, पंपोर में जम्मू कश्मीर बैंक में हथियार छीनने की वारदात को अंजाम देने के अलावा क्षेत्र के युवाओं को आतंकी संगठन में शामिल होने लिए उकसाने का काम भी करता था। प्रवक्ता ने कहा कि घटनास्थल से हथियार और गोलाबारूद के अलावा कई साक्ष्य मिले।

उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों को सुपुर्दे खाक किए जाने के दौरान उनके परिजनों को उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहीद एएसआई को यहां जिला पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि इस मौके पर जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल के सलाहकार आर आर भटनागर उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...