back to top

सेना ने नियंत्रण रेखा के पास एक घुसपैठिए को मार गिराया : पुलिस

श्रीनगर। सेना ने जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक घुसपैठिए को मार गिराया। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात को सेना के जवानों ने उरी के दुलानजा में नियंत्रण रेखा के पास एक घुसपैठिए को ढेर कर दिया।

उन्होंने घुसपैठिए की पहचान सरफराज़ मीर (56) के तौर पर की जो उरी के कुंडीबारजला कमालकोटे का रहने वाला था। अधिकारी ने बताया, मरी 1990 में नियंत्रण रेखा के पार चला गया था और फिर 1992 में वापस आ गया था। उसने 1995 में (सुरक्षा बलों के समक्ष) समर्पण कर दिया था और फिर 2005 में वापस पाकिस्तान चला गया था। उन्होंने बताया कि मीर के पास पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद में अधिकारियों द्वारा जारी पहचान पत्र और एक राइफल बरामद हुई है।

RELATED ARTICLES

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख, रक्षा मंत्री ने दी जानकारी

नयी दिल्ली। एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनके पास 5,000 घंटे से अधिक की उड़ान...

10 साल पुराना AADHAAR CARD आज ही करें अपडेट नहीं तो होगी बड़ी समस्या, जानें आखिरी तारीख

टेक न्यूज। आधार कार्ड (AADHAAR CARD) अपडेट: भारत के हर एक नागरिक के पास आधार कार्ड (AADHAAR CARD) का होना बहुत जरुरी है। यह...

आरजी कर मामला : कनिष्ठ चिकित्सकों ने 42 दिन बाद आंशिक रूप से काम शुरू किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कनिष्ठ चिकित्सक 42 दिन बाद शनिवार सुबह आंशिक रूप से काम पर लौट आए। आरजी कर...

Latest Articles