back to top

सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलटों की मौत

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में मंगलवार को सेना का एक हेलीकॉप्टर पटनीटॉप के निकट एक घने जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसमें सवार दो पायलटों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्मू के एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, आज, पटनीटॉप क्षेत्र में एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर जिले के शिवगढ़ धार इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि दो पायलट-मेजर रोहित कुमार और मेजर अनुज राजपूत इस घटना में घायल हो गए थे और उन्हें निकटतम अस्पताल ले जाया गया था लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई।

 

उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने मृत अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी। सेना के उत्तरी कमान ने एक ट्वीट में कहा,सेना कमांडर, उत्तरी कमान और सभी रैंक के अधिकारी पटनीटॉप में ड्यूटी के दौरान 21 सितंबर 2021 को सर्वाेच्च कुर्बानी देने वाले बहादुरों को सलाम करते हैं और उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। अधिकारियों ने बताया कि बताया जा रहा है कि यह घटना पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट के बीच हुई। हेलीकॉप्टर खराब मौसम में फंस गया था। यह हेलीकॉप्टर सेना की एविएशन (विमानन) कोर का है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय पटनीटॉप के ऊपर घना कोहरा छाया था। अधिकारी ने बतयाा कि स्थानीय लोग घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचे थे और उन्होंने बुरी तरह क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर से पायलटों को बाहर निकाला। अधिकारियों ने बताया कि सेना के साथ पुलिस की टीम भी बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर पहुंची और घायल पायलटों को अस्पताल पहुंचाया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...