back to top

थलसेना प्रमुख ने पठानकोट-जम्मू क्षेत्र का किया दौरा

जम्मू। थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने सोमवार को अंतराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास अग्रिम इलाकों का दौरा किया और जम्मू-पठानकोट क्षेत्र में तैनात सैनिकों की तैयारियों और सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। यह जानकारी एक रक्षा प्रवक्ता ने दी। उन्होंने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए कठुआ, सांबा, जम्मू और पठानकोट सहित राइजिंग स्टार कोर की कमान में आने वाले क्षेत्रों का दौरा किया।

प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह, राइजिंग स्टार कोर के जीसीओ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, जीओसी टाइगर डिवीजन मेजर जनरल वीबी नायर और एयरफोर्स स्टेशन जम्मू के एयर ऑफिसर कमांडिंग (एओसी) एयर कमोडोर एएस पठानिया ने थलसेना प्रमुख की अगवानी की।

लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने परिचालन संबंधी तैयारियों, सुरक्षा बुनियादी ढांचे के उन्नयन और आंतरिक सुरक्षा मामलों के संबंध में जनरल नरवणे को जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि थलसेना प्रमुख ने जीओसी टाइगर डिवीजन के साथ अग्रिम क्षेत्रों में परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान विभिन्न अधिकारियों और जवानों के साथ बातचीत की।

थलसेना प्रमुख ने संघर्ष विराम का पाकिस्तान द्वारा उल्लंघन और आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ के प्रयासों को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर जोर दिया। उन्होंने जोर दिया कि सेनाओं और सरकार की सभी एजेंसियाँ मिलकर अथक रूप से काम कर रही हैं और दुश्मनों द्वारा छेड़े जा रहे छद्म युद्ध के नापाक मंसूबे को नाकाम करने के लिए वे ऐसा करती रहेंगी।

थलसेना प्रमुख ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पश्चिमी कमान के अधिकारियों को संबोधित किया और सैनिकों के मनोबल की प्रशंसा की। उन्होंने देश के दुश्मनों द्वारा किसी भी दुस्साहस को विफल करने और किसी भी स्थिति से निपटने की भारतीय सेना की क्षमताओं पर विश्वास व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...