back to top

मध्य कमान के सेनाध्यक्ष से मिले नेपाली सेनाध्यक्ष

लखनऊ। नेपाली सेना के सेनाध्यक्ष जनरल पूर्ण चन्द्र थापा 15 जनवरी को एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। इस दौरान वह लखनऊ छावनी स्थित मध्य कमान मुख्यालय पहुंचे जहां मध्य कमान के सेनाध्यक्ष ले. जनरल अभय कृष्णा ने सेना के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रोफेशनल पहलुओं पर चर्चा की।

थापा ने 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेन्टल सेन्टर का दौरा किया

तदोपरांत जनरल पूर्ण चन्द्र थापा ने 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेन्टल सेन्टर का दौरा किया। वहां उन्होंने सेन्टर के प्रशिक्षण क्षेत्र का भ्रमण किया जहां उन्हें प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारियां दी गई। इस दौरान उनके सम्मान में आयोजित चायपान पर सभी रैंकों के सैन्यकर्मियों से रूबरू हुं। इसी क्रम में जनरल पूर्ण चन्द्र थापा ने सेना चिकित्सा कोर केन्द्र एवं कॉलेज का भी दौरा किया।

कॉलेज के सेनानायक ने उनकी अगुवानी की

यहां सेना चिकित्सा कोर केन्द्र एवं कॉलेज के सेनानायक ने उनकी अगुवानी की और सैन्यधिकारी प्रशिक्षण कॉलेज में चिकित्सा अधिकारियों को दिये जा रहे प्रषिक्षण के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। नेपाली सेनाध्यक्ष के साथ आई उनकी पत्नी श्रीमती दीपा थापा सहित साथ आये प्रतिनिधिमंडल दल के सदस्यों ने लखनऊ स्थित विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। नेपाली सेना के सेनाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करने के बाद जनरल पूर्ण चंन्द्र थापा का यह पहला अंतरराष्ट्रीय दौरा था। इस दौरे के दौरान भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा भारतीय थलसेना का मानद जनरल का प्रतीक चिन्ह जनरल थापा को भेंट किया गया। इस दौरान वह रक्षामंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और थल सेनाध्यक्ष से भी मिले।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...