back to top

सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने पूर्वोत्तर की सीमाओं पर तैयारियों का लिया जायजा

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने मंगलवार को उत्तरी सीमाओं पर सेना की परिचालन संबंधी तैयारियों के साथ-साथ असम, नगालैंड और मणिपुर में सेना के उग्रवाद निरोधक अभियानों की समीक्षा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जनरल नरवणे सेना की परिचालन संबंधी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सेना की पूर्वी कमान के तहत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों की अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को नगालैंड के दिमापुर पहुंचे। पूर्वी कमान के पास अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ-साथ सिक्किम के सेक्टरों के अलावा कई अन्य क्षेत्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

सेना ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सोमवार को, सेना प्रमुख को पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान और जनरल ऑफिसर कमांडिंग ऑफ स्पीयर कॉर्प्स, लेफ्टिनेंट जनरल आर पी कालिता ने उत्तरी सीमाओं पर परिचालन तैयारियों के साथ-साथ असम, नगालैंड, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में चल रहे अभियानों के बारे में जानकारी दी। आज शाम को, जनरल नरवणे ने नगालैंड के राज्यपाल आर एन रवि और मुख्यमंत्री नीफियू रियो से मुलाकात कर राज्य में मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...