back to top

सेना प्रमुख जनरल नरवणे तीन दिन की दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना

नई दिल्ली। थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे सोमवार को तीन दिन की दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना हो गए। अपनी इस यात्रा के दौरान वह द्विपक्षीय सैन्य सहयोग का विस्तार करने के तरीकों पर कोरियाई देश के शीर्ष रक्षा अधिकारियों से वार्ता करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कोरिया भारत को सैन्य सामान और हथियारों की आपूर्ति करने वाला एक प्रमुख देश है। सेना प्रमुख करीब दो हफ्ते पहले संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब की छह दिवसीय अहम यात्रा पर गए थे। उनकी यह यात्रा खाड़ी के दो प्रभावशाली देशों के साथ भारत के बढ़ते रणनीतिक संबंधों को दिखाती है।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में जनरल नरवणे का देश के रक्षा मंत्री, सेना प्रमुख और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ से मिलने का कार्यक्रम है। जनरल नरवणे दक्षिण कोरिया के रक्षा खरीद योजना प्रशासन (डीएपीए) मंत्री से भी मिलेंगे।

सेना ने एक बयान में बताया कि सेना प्रमुख भारत-कोरिया गणराज्य के बीच रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने के तौर तरीकों पर विचार-विमर्श करेंगे। सेना प्रमुख नरवणे गैंगवॉन प्रांत में कोरिया कॉम्बैट ट्रेनिंग सेंटर और डेयजोन में एडवांस डिफेंस डेवलपमेंट (एडीडी) का भी दौरा करेंगे। जनरल नरवणे पिछले महीने तीन दिन की नेपाल यात्रा पर और अक्टूबर में सेना प्रमुख विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला संग म्यांमा की यात्रा पर गए थे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...