back to top

सेना प्रमुख एलओसी के पास स्थिति का जायजा लेने पहुंचे जम्मू कश्मीर

श्रीनगर। सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को श्रीनगर पहुंचे और उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास की स्थिति का जायजा लिया। रक्षा प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी।

एक बयान में 15 वीं कोर के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात सैनिकों के साथ संवाद के दौरान सेना प्रमुख ने उनके मजबूत मनोबल की सराहना की और पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं पर उनकी कार्वाई की तारीफ की।

सेना प्रमुख ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से एलओसी के पास दिन-रात प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के कदमों की भी सराहना की। इससे हालिया समय में घुसपैठ के कई प्रयासों को नाकाम करने में मदद मिली है। जनरल नरवणे ने सीमाई क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों की भी हरसंभव मदद करने को कहा।

प्रवक्ता ने बताया कि बाद में उन्होंने भीतरी क्षेत्र में तैनात कमांडरों और सैनिकों के साथ बातचीत की। जवानों के साथ बातचीत करते हुए जनरल ने उल्लेख किया कि, कश्मीर में विकास, शांति और समृद्धि के नए दौर की शुरुआत हुई है और उच्च मनोबल बनाए रखने तथा जम्मू कश्मीर में शांति बहाली में उनके योगदान की सराहना की।

उन्होंने घाटी में शांति बनाए रखने के लिए सभी सरकारी एजेंसियों के बीच उच्च स्तर के तालमेल तथा कोविड-19 महामारी के कारण मुश्किलें झेल रहे लोगों की मदद के लिए उनकी प्रशंसा की। बयान के मुताबिक, बाद में उन्होंने उत्तरी सैन्य कमांडर और चिनार कोर कमांडर के साथ समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। जनरल नरवणे के शुक्रवार को नई दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...