back to top

भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध पर आधारित फिल्म पिप्पा में संगीत देंगे ए आर रहमान

मुंबई। संगीतकार ए आर रहमान एयरलिफ्ट फिल्म के निर्देशक राजा कृष्ण मेनन की अगली फिल्म पिप्पा में संगीत देंगे। भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्घ पर आधारित इस फिल्म में ईशान खट्टर, मृणाल ठाकुर और प्रियांशु पैन्युली अभिनय करते नजर आएंगे। रहमान ने कहा कि वह पिप्पा की ओर इसलिए खिंचे चले आए, क्योंकि यह फिल्म मानवीय जुड़ाव पर आधारित है।

रहमान (54) ने एक बयान में कहा, यह लगभग हर परिवार की कहानी लगती है और मैं तुरंत इससे जुड़ाव महसूस करने लगा। राजा कृष्ण मेनन, रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्सुक हूं। पिप्पा का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला के आरएसवीपी और सिद्धार्थ रॉय कपूर फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है।

फिल्म में ईशान खट्टर 45वीं कैवलरी टैंक स्क्वॉड्रन के ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की भूमिका निभाएंगे, जिन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अपने परिवार के सदस्यों के साथ पूर्वी मोर्चे पर लड़ाई लड़ी थी। मेहता की किताब द बर्निंग शेफीज़ पर आधारित इस फिल्म का शीर्षक रूसी टैंक पीटी-76 के नाम से लिया गया है, जो पिप्पा के नाम से मशहूर है। फिल्म इस साल के अंत तक पर्दे पर आएगी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...