back to top

भारतीय खिलाड़ी की बायोपिक करेंगी अनुष्का

मुंबई। पिछले एक साल से ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बड़े पर्दे से गायब हैं। दिसंबर 2018 में उनकी फिल्म ‘जीरो’ रिलीज हुई थी। उसके बाद से न तो उन्होंने किसी फिल्म में काम किया है और न ही अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है। अब सुनने में आ रहा है कि अनुष्का अब स्पोर्ट्स बायॉपिक करने की तैयारी कर रही हैं।

कुछ हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह बायॉपिक भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी पर आधारित है और अनुष्का इसमें लीड रोल में होंगी। हालांकि जबकि पिछले काफी समय से अनुष्का ने किसी फिल्म की घोषणा नहीं की है तो यह भी कहा जा रहा है कि शायद विराट-अनुष्का अपना परिवार बढ़ाने पर भी विचार कर रहे हैं।

एक मैगजीन से बात करते हुए अनुष्का ने कहा, ‘अगर आप शादीशुदा है तो लोग पूछते हैं कि आप प्रेग्नेंट हैं क्या? लोग उसी खबर को पढ़ना चाहते हैं जो कि वास्तव में है ही नहीं। लोगों को यह विश्वास करना कठिन होता है कि किसी आदमी को खुद को तरोताजा रखने के लिए वक्त भी चाहिए होता है। ताजा सोच रखने के लिए खुद को ताजा रखना जरूरी होता है और तभी आप सही फैसला ले सकेंगे।’

अनुष्का ने आगे कहा कि ‘मैं इस समय कई स्क्रिप्ट पढ़ रही हूं। मैं एक बेहतरीन फिल्म साइन करना चाहती हूं और दोबारा फिल्म की सेट पर जाना चाहती हूं जो कि मुझे बहुत पसंद है।’ वैसे बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अनुष्का और विराट कोहली ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई थी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...