back to top

अनुपम खेर और रेखा की मुलाकात, रेखा को सौंदर्य का प्रतीक बताया

नयी दिल्ली । अभिनेता अनुपम खेर ने बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रेखा के लिए दिल को छू लेने वाला नोट लिखा है। एक कार्यक्रम में रेखा से हुई भावुक मुलाकात के बाद खेर ने उन्हें शालीनता, सौंदर्य और मिलनसार व्यक्तित्व की जीती-जागती मिसाल बताया। अनुपम खेर ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच से अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फरहान अख्तर अभिनीत फिल्म 120 बहादुर के प्रीमियर से दो तस्वीरें साझा कीं।

पहली तस्वीर में दोनों कलाकार एक साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में रेखा हल्के रंग की साड़ी के साथ आकर्षक बालियां पहने नजर आ रही हैं, वहीं अनुपम पेशेवर कपड़े पहने दिखाई दिए। अगली स्लाइड में अनुपम की एकल तस्वीर थी।

उन्होंने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा,”फिल्म ‘120 बहादुर’ के प्रीमियर पर रेखा जी से मिलकर खुशी हुई। वह न केवल शालीनता और सौंदर्य की, बल्कि दूसरे व्यक्ति की सराहना करने की गरिमा और महानता का भी प्रतीक हैं! उनके जैसी कोई नहीं है और न कभी होगी। वह शाश्वत हैं!उन्होंने अपनी पोस्ट के अंत में प्रतिमा, महान और “सिनेमा” शब्द लिखकर रेखा को बयां किया। अनुपम और रेखा ने फिल्म ‘सुपर नानी’ में आखिरी बार एक साथ काम किया था।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...