back to top

अंकिता ने अपना पहला डब्ल्यूटीए खिताब जीता, शीर्ष 100 में जगह बनाना तय

मेलबर्न। भारत की अंकिता रैना ने शुक्रवार को अपनी रूसी जोड़ीदार कैमिला रखिमोवा के साथ मिलकर फिलिप आइलैंड ट्राफी टेनिस टूर्नामेंट में महिला युगल का खिताब जीता जो उनका पहला डब्ल्यूटीए खिताब है। इस जीत से यह 28 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी महिला युगल रैंकिंग में अपने करियर में पहली बार शीर्ष 100 में भी शामिल हो जाएगी।

अंकिता और कैमिला की जोड़ी ने फाइनल में अन्ना बिलिनकोवा और अनस्तेसिया पोटापोवा की रूसी जोड़ी को 2-6, 6-4, 10-7 से हराया। भारतीय खिलाड़ी ने इस जीत से अपनी रूसी जोड़ीदार के साथ 8000 डालर बांटे और उन्हें 280 रैंकिंग अंक मिले। इससे वह अगले सप्ताह जारी होने वाली डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 94वें स्थान पर पहुंच जाएगी।

अंकिता अभी 115वें स्थान पर है। वह छह बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन सानिया मिर्जा के बाद शीर्ष 100 में जगह बनाने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनेंगी। अंकिता ने शुक्रवार की जीत से पहले आईटीएफ युगल खिताब और डब्ल्यूटीए 125के सीरीज जीती थी। पिछले दो सप्ताह अंकिता के लिए यादगार रहे। उन्होंने आस्ट्रेलियाई ओपन के महिला युगल में भाग लेकर ग्रैंडस्लैम में पदार्पण किया और डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के एकल में मुख्य ड्रा का एक दौर का मैच जीता।

अंकिता ने कहा, यह सप्ताह शानदार रहा। कैमिला और मैं पहली बार साथ में खेल रहे थे। हमने ड्रा से केवल 20 मिनट पहले हस्ताक्षर किए थे क्योंकि प्रवेश सूची को लेकर काफी भ्रम बना हुआ था। कैमिला आक्रामक होकर खेलती और उनके स्ट्रोक शानदार हैं। मैंने उसे केवल आक्रामक बने रहने के लिए कहा और उसने ऐसा किया। उन्होंने कहा, पहला डब्ल्यूटीए खिताब और युगल रैंकिंग में शीर्ष 100 में जगह मिलना शानदार है। मैं अब एकल के शीर्ष 100 में जगह बनाने पर ध्यान दूंगी। अंकिता अगले सप्ताह एडीलेड इंटरनेशनल में खेलेगी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...