back to top

ग्रैंड स्लैम के मुख्य ड्रा में जगह बनाने वाली तीसरी भारतीय महिला बनी अंकिता

मेलबर्न। अंकिता रैना को आस्ट्रेलियाई ओपन के महिला युगल के ड्रा में जगह मिली है। इस तरह से वह किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रा में जगह बनाने वाली पांचवीं भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी बन गई है। वर्ष का पहला ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट सोमवार से शुरू होगा। अंकिता महिला एकल के मुख्य ड्रा में जगह नहीं बना पाई लेकिन उनके पास पहले दौर के मैच समाप्त होने से पहले तक लकी लूजर के तौर पर क्वालीफाई करने का मौका रहेगा।

इस 28 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि रोमानिया की मिहेला बुजारनेकु के साथ जोड़ी बनाई है और उन्हें महिला युगल में सीधा प्रवेश मिला है। निरुपमा मांकड़ (1971), निरुपमा वैद्यनाथन (1998), सानिया मिर्जा और भारतीय अमेरिकी शिखा ओबरॉय (2004) इससे पहले ग्रैडस्लैम के मुख्य ड्रा में जगह बनाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी थी। छह बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन सानिया के बाद अंकिता दूसरी भारतीय हैं जो ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के महिला युगल में भाग लेंगी।

निरुपमा ने सबसे पहले 1998 में आस्ट्रेलियाई ओपन में ही एकल के मुख्य ड्रा में जगह बनाई थी जबकि निरुपमा मांकड़ ने 1971 में आनंद अमृतराज के साथ विंबलडन के मिश्रित युगल में भाग लिया था। शिखा ने 2004 के यूएस ओपन के एकल में भाग लिया था और दूसरे दौर में जगह बनाई थी। अंकिता ने कहा, यह ग्रैंडस्लैम का मेरा पहला मुख्य ड्रा है इसलिए यह एकल है या युगल मैं इससे खुश हूं। कई वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद मैं यहां तक पहुंची हूं। केवल कड़ी मेहनत ही नहीं बल्कि लोगों के सहयोग और आशीर्वाद से भी मैं यहां पहुंच पाई हूं। मैं इसे नहीं भूल सकती।

अंकिता ने कहा कि पहले उन्होंने ड्रा में अपना नाम नहीं देखा तो उन्हें काफी निराशा हुई। उन्होंने कहा, मुझे इस पर विश्वास नहीं हुआ। मुझे ड्रा में अपना नाम नहीं दिखा। अभ्यास के बाद मैंने ड्रा देखा और उत्सुकता में अपना नाम ढूंढा लेकिन मुझे अपना नाम नहीं दिखा। इसके बाद मेरे कोच ने मुझे बताया कि मुझे ड्रा में जगह मिली है। अंकिता और बाएं हाथ से खेलने वाली मिहेला पहले दौर में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पानी वाली आस्ट्रेलियाई जोड़ी ओलिविया गाडेस्की और बेलिंडा वूलकॉक से भिड़ेंगी।

अंकिता ने कहा, एक मित्र ने मुझसे कहा कि मिहेला जोड़ीदार ढूंढ रही है। मैंने उससे बात की और वह तैयार हो गई। मैं इससे पहले उसके साथ नहीं खेली हूं लेकिन मैं बाएं हाथ के खिलाड़ी के साथ खेली हूं। इससे यह अच्छा संयोजन बन गया है। मैं इसको लेकर उत्साहित हूं। इस तरह से साल के पहले ग्रैंडस्लैम में चार भारतीय खेलेंगे। सुमित नागल पुरुष एकल में जबकि रोहन बोपन्ना और दिविज शरण युगल में अपनी चुनौती पेश करेंगे। नागल पहले दौर में लिथवानिया के रिकार्ड्स बेरेनकिस से भिड़ेंगे।

बोपन्ना ने जापान के बेन मैकलाचलान के साथ जोड़ी बनाई है और वे पहले दौर में जी सुंग नाम और मिन कियु सोंग कोरियाई जोड़ी का सामना करेंगे। शरण और स्लोवाकिया के उनके जोड़ीदार इगोर जेलेनी पहले दौर में जर्मनी के यानिक हाफमैन और केविन क्रावित्ज से भिड़ेंगे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...