back to top

अनिल कपूर ने दिए फिटनेस टिप्स

मुंबई। दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने शनिवार को कुछ फिटनेस टिप्स साझा किए हैं, जिसमें खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि कैसे पिछले कुछ वर्षों में बिना कोई सप्लीमेंट लिए शरीर को फीट रखा जा सकता है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, इस पोस्ट का मकसद शो ऑफ करना या खुद की तारीफ नहीं है बल्कि आप सबको एक सिंपल सी सलाह देना चाहता हूं। उम्र के अलग पड़ावों में बेहतर परिणाम भी अलग तरीके से खोजे जाते हैं। अगर आपको लगता है कि ऐसी बॉडी बनाने के लिए सप्लीमेंट्स पर खूब सारा पैसा खर्च करना पड़ता है तो मेरा जवाब न है, मैंने इस प्रक्रिया में कोई सप्लीमेंट नहीं लिया।

अनिल ने बताया कि वह बेहतरीन नतीजों के लिए गत छह वर्षो से अपने शरीर पर काम कर रहे हैं। और अब जब दुनिया स्वास्थ्य संकट से गुजर रही है, अभिनेता ने लोगों से अपने शारीरिक स्वास्थ्य का ख्याल रखने की अपील की है। उन्होंने कहा, मेरे ट्रेनर मार्क और मैं पिछले काफी सालों से मेरी बॉडी पर काम करने पर विचार कर रहे हैं, तकरीबन 6 सालों से।

हर बार कोई अड़ंगा लग जाता था, कभी कोई फिल्म, कभी ब्रांड इंडोर्समेंट या फिर परिवार को समय देने के चक्कर में यह चीजें छूट जाती थी। हर साल हम यही कहते थे कि इस साल पक्का करेंगे। उन्होंने कहा,ऐसे में यही कहूंगा कि इन मुश्किल हालातों में कुछ ऐसा सकारात्मक कीजिए, जिसकी इच्छा आपको बरसों से थी। अपने शरीर को मजबूत बनाइए, इम्युनिटी बढ़ाइए, लचीलापन लाइए, अपने शरीर का सम्मान कीजिए। हमें इतना समय शायद जिंदगी में दोबारा नहीं मिलेगा।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...