back to top

जेएनयू में अराजकता और हिंसा प्रायोजित और सुनियोजित : अजय कुमार लल्लू

लखनऊ। देश की राजधानी स्थित भारत के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जेएनयू में रविवार को हुई अराजकता और हिंसा की उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कड़ी निंदा की है।

प्रदेश अध्यक्ष ने सोमवार को आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार के संरक्षण में पुलिस की मौजूदगी में आरएसएस और एबीवीपी के नकाबपोश गुण्डों द्वारा छात्रावास एवं परिसर के अन्दर की गयी मारपीट, हिंसा एवं अराजकता की है।

अजय कुमार ने कहा कि केन्द्र में भाजपा सरकार बनने के पश्चात लगातार एक करके एक जिस तरीके से शैक्षणिक संस्थाओं को निशाना बनाया जा रहा है। अपने पिछले कार्यकाल में भाजपा ने लगातार जेएनयू को बदनाम करने की कोशिश की, जब उनकी यह साजिश कामयाब नहीं हो पाई तो सुनियोजित तरीके से सीधे अपने नकाबपोश गुण्डे भेजकर हिंसा करवाई। उन्होंने आरोप लगाया कि यह दशार्ता है कि भाजपा देश के छात्रों, युवाओं की आवाज दबाकर संविधान को कमजोर कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि विश्व के सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थानों में से एक जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) जहां से निकले छात्र विश्व में कीर्तिमान स्थापित कर भारत का नाम ऊंचा कर रहे हैं कल उसी शिक्षा के मंदिर में भाजपा समर्थित नकाबपोश गुण्डे घुसकर जिस तरह छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को महिला छात्रावास एवं परिसर के अन्दर पुलिस की मौजूदगी में मारा और अधमरा कर दिया। बहुत सारे लोगों को एम्स में भर्ती कराना पड़ा, यह दशार्ता है कि यह सरकार गांधी की सत्य, अहिंसा और प्रेम की विचारधारा को भय और हिंसा के बल पर दबा देना चाहती है। महात्मा गांधी की विचारधारा के बल पर ही इस देश की आजादी की लड़ाई लड़ी गयी और सर्व-धर्म-समभाव का नारा देकर समन्वयवादी विशाल लोकतंत्र स्थापित हो सका, उन महान महापुरूषों के बनाये संविधान के दम पर ही देश आज यहां तक चलकर आया और विश्व की आर्थिक, सामरिक और राजनैतिक महाशक्ति बना। जिसमें इस विचारधारा और इन शैक्षणिक संस्थानों का सबसे बड़ा योगदान रहा है।

अजय कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की इस तानाशाही और जुल्म ज्यादती के खिलाफ हर स्तर पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ खड़ी है और लोकतांत्रिक तरीके से उनके अधिकारों की रक्षा करेगी। हम मांग करते हैं माननीय सर्वोच्च न्यायालय स्वत: इस घटना का संज्ञान लेकर अपनी देखरेख में वर्तमान न्यायाधीश से इसकी न्यायिक जांच कराए। जिससे देश में बीजेपी सरकार द्वारा बनाये जा रहे भय के माहौल में छात्रों और शिक्षकों का भरोसा कानून व्यवस्था, संविधान और न्याय पालिका पर सुदृढ़ हो।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...