back to top

अमिताभ बच्चन ने केबीसी के नवीनतम सीजन की शूटिंग शुरू की

मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन 21 वर्षों से जारी अपने लोकप्रिय गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन की शुरुआत की और इस दौरान व इससे जुड़ी यादों में खो गये। बच्चन ने निरंतर प्यार एवं सहयोग के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। बच्चन (78) ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर सोनी टीवी सोनी के सेट से तस्वीरें डालीं। मंगलवार को शो के 13 वें सीजन के लिए शूटिंग शुरू करने वाले मेगास्टार ने लिखा, 2000 से उस कुर्सी की तरफ नजर दौड़ता हूं… 21 साल हो गये।.. इस दौरान जो भी साथ आये , उनसभी के प्रति आभार। बच्चन 2000 में इस शो की शुरुआत के साथ से ही इसकी मेजबानी करते आये हैं। बस 2007 ही अपवाद था जब इसकी मेजबानी सुपरस्टार शाहरूख ने की थी। सोनी टीवी ने मंगलवार देर शाम घोषणा की कि यह शो 23 अगस्त से प्रसारित होगा। बच्चन की कई फिल्में भी आने वाली हैं इनमें चेहरे , नागराज मंजुले की झुंड और करण जौहर के सहयोग से बनी बनी ब्रह्मास्त्र और अजय देवगन के निर्देशन वाली मेडे हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...