back to top

फोनी के चलते अमित शाह की झारखंड की आज की रैलियां रद्द

रांची। झारखंड में आज आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तीन चुनाव रैलियां रद्द कर दी गई हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने आज यहां बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की आज राज्य में कोडरमा, खूंटी और रांची में होने वाली तीनों चुनावी सभाएं खराब मौसम की आशंका में रद्द कर दी गई हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1124206322604335104

जिन सभाओं को अमित शाह संबोधित करने वाले थे

उन्होंने बताया कि जिन सभाओं को अमित शाह संबोधित करने वाले थे उन्हें अब मुख्यमंत्री रघुवर दास, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और लोकसभा चुनावों के लिए झारखंड के प्रभारी मंगल पांडेय तथा आज्सू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो संबोधित करेंगे। उड़़ीसा और पश्चिम बंगाल में फोनी तूफान आने के चलते झारखंड के सीमावर्ती जिले पूर्वी सिंहभूम, साहिबगंज और दुमका में एलर्ट जारी किया गया है और पूरे राज्य में लगभग सभी जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। अमित शाह की आज जिन स्थानों पर रैलियां होने वाली थीं वहां छह मई को पांचवें चरण में मतदान होना है।

देश के पांचवें चरण में छह मई को…

झारखंड में राज्य के दूसरे चरण में और देश के पांचवें चरण में छह मई को राजधानी रांची, खूंटी, कोडरमा और हजारीबाग सीटों के लिए मतदान होगा। इन सीटों के लिए चुनाव प्रचार चार मई की शाम बंद हो जाएगा। इससे पूर्व पहले चरण में 29 अप्रैल को जिन तीन सीटों पर मतदान हुए थे उनमें से पिछले चुनाव में लोहरदग्गा, पलामू और चतरा तीनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा ने मोदी लहर में राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से 12 सीटें जीती थीं।

RELATED ARTICLES

केकेआर को लगा बड़ा झटका…चोटिल हर्षित राणा आईपीएल से हो सकते हैं बाहर

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के बाद उबर रहे...

हरियाणा राज्यसभा चुनाव : भाजपा के भाटिया, कांग्रेस के बौद्ध निर्वाचित,क्रॉस-वोटिंग हुई

चंडीगढ़ । भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध को हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। अधिकारियों के...

होर्मुज से सुरक्षित लौटा भारत का एलपीजी पोत शिवालिक

जमशेदपुर। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर सुरक्षित पहुंचे भारतीय ध्वज वाले एलपीजी...

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैचों को कर्नाटक सरकार की मंजूरी, बेंगलुरु में अनिश्चितता खत्म

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने सोमवार को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस वर्ष होने...

बिहार राज्यसभा चुनाव : राजग ने पांचों सीटें जीतीं, नीतीश कुमार और नितिन नवीन निर्वाचित

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए।...

राजस्थान : दुर्लभ कैराकल की हत्या कर शव जलाया, 3 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान के सीमावर्ती जैसलमेर जिले में कैराकल यानी दुर्लभ जंगली बिल्ली को मारकर उसे जलाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया...