back to top

कांग्रेस नेताओं को राहुल के बयानों पर शर्मिंदा होना चाहिए: अमित शाह

सिलवासा: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए शनिवार को कहा कि उसे इस पर शर्मिंदा होना चाहिए कि उसके नेता राहुल गांधी के बयान को पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर को लेकर अपनी याचिका में इस्तेमाल किया। भाजपा अध्यक्ष शाह ने यहां एक जनसभा में गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोगों ने अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बनाने के नरेंद्र मोदी सरकार के कदम का समर्थन किया है लेकिन कुछ लोग अब भी उसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने के कदम का विरोध किया। राहुल गांधी जो भी बयान देते हैं उसकी गूंज पाकिस्तान में सुनाई देती है। पाकिस्तान ने अपनी अर्जी में उनके बयानों को शामिल किया है। कांग्रेस नेताओं को इस पर शर्मिंदा होना चाहिए कि इन बयानों का भारत के विरुद्ध इस्तेमाल किया जा रहा है।

बता दें कि गांधी ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने के बाद कश्मीर में हिंसा की खबरों और लोगों के मरने का बयान में जिक्र किया था। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अपनी याचिका में इसका उल्लेख किया। अनुच्छेद 370 जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देता था। शाह ने कहा कि विशेष दर्जा समाप्त करने से जम्मू कश्मीर के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है और यह आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील होगी। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से जम्मू कश्मीर का भारत में पूर्ण विलय हुआ है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...