back to top

पर्यावरण बचाने के लिए अमित शाह ने महिलाओं से की ये अपील

अहमदाबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को महिलाओं से अपील की कि वे खरीदारी के लिए प्लास्टिक के थैलों का इस्तेमाल करना बंद करें और इसके बजाए लंबे समय तक चलने वाले कपड़े के थैले प्रयोग करें। शाह ने कहा कि केंद्र सरकार पर्यावरण को बचाने की कोशिश के तहत एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के उत्पादन को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने पर विचार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल में लोगों से अपील की थी कि वे पर्यावरण की रक्षा के लिए एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें। उन्होंने लोगों से अपील की थी कि वे इस वर्ष महात्मा गांधी के, 150वीं जयंती दिवस को भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने के दिवस के तौर पर मनाएं।

उन्होंने नगर निगमों, गैर सरकारी संगठनों और कॉरपोरेट सेक्टर से दीपावली से पहले एकत्र प्लास्टिक कचरे के सुरक्षित निस्तारण के तरीकों के साथ आगे आने की अपील की। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत का संकल्प लिया है, लेकिन प्लास्टिक इस संकल्प को साकार करने की दिशा में सबसे बड़ी बाधा है। शाह ने यहां पौधारोपण मुहिम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, इसलिए हमारे प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में नागरिकों से अपील की कि वे दो अक्टूबर (महात्मा गांधी की जयंती) से प्लास्टिक के खिलाफ आंदोलन आरम्भ करें। उन्होंने कहा, मैं सभी महिलाओं से अपील करता हूं कि वे खरीदारी करते हुए प्लास्टिक के थैलों का प्रयोग नहीं करें। इसके बजाए वे कपड़े का एक थैला रख सकती हैं, जो 10 साल चलेगा। हालांकि इस प्रकार के कपड़े के थैले रखना पुराना फैशन लगेगा, लेकिन यह प्लास्टिक प्रदूषण से हमारी पृथ्वी को बचाने में मददगार होगा। शाह ने मौजूदा मानसून सत्र में मिशन मिलियन ट्रीज के तहत शहर में 10 लाख से अधिक पेड़ लगाने के लिए अहमदाबाद नगर निगम को बधाई दी। इससे पहले, वह गुजरात के मुख्मयंत्री विजय रूपाणी के साथ यहां पौधारोपण मुहिम में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...