back to top

मामूली ऑपरेशन के बाद अब स्वस्थ हैं अमित शाह, ‘लिपोमा’ से थे परेशान

अहमदाबाद: केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की गर्दन के पिछले हिस्से में हुए लिपोमा (गांठ) को बुधवार को अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में मामूली ऑपरेशन से निकाल दिया गया। भाजपा के केंद्रीय मीडिया विभाग ने एक बयान में बताया कि शाह को मामूली ऑपरेशन के कुछ देर बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे पहले, भाजपा के स्थानीय नेताओं ने दावा किया था कि शाह स्वास्थ्य संबंधी कुछ जांच के लिए अस्पताल गए हैं, लेकिन बाद में पार्टी ने बताया कि उनका मामूली ऑपरेशन हुआ है। पार्टी ने बयान में बताया, शाह सुबह करीब नौ बजे केडी अस्पताल में भर्ती हुए। उनकी गर्दन के पिछले हिस्से में लिपोमा हो गया था जिसे सुन्न करके ऑपरेशन के जरिए सफलतापूर्वक निकाल दिया गया।

 

इस मामूली ऑपरेशन के बाद, उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सूत्रों ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद, भाजपा प्रमुख एसजी राजमार्ग पर स्थित अपने आवास चले गए। शाह मंगलवार को अहमदाबाद आए थे। वह बृहस्पतिवार को दिल्ली रवाना हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह का निधन, राहुल गांधी ने शोक संवेदना जताई

जौनपुर/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के...

लखनऊ जू : गर्मी से बचने के लिए वन्य जीवों की बदली खुराक, लगे कूलर

लखनऊ। गर्मी को दृश्टिगत रखते हुए नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ द्वारा अलग-अलग वन्य जीवों के लिए उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपाय...

खुशी कक्कड़ का ‘जानू एही लगन में’ रिलीज होते ही छाया

रिलीज के तुरंत बाद यह गाना दर्शकों की पसंदीदा प्लेलिस्ट में जगह बनाता दिख रहा लखनऊ। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं...

कॉमेडी के साथ रोमांच भी पैदा करती है राजकुमार राव की ‘टोस्टर’

निर्देशक विवेक दास चौधरी की 'टोस्टर' भी एक ऐसे ही महाकंजूस की कहानी हैलखनऊ। अपने आस-पास हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई कंजूस लोगों...

बगलामुखी जयंती 24 को, विधि-विधान से होगी देवी की पूजा-अर्चना

इसी तिथि पर उनका प्राकट्य हुआ थालखनऊ। बगलामुखी जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाई जाती है। बगलामुखी देवी को...

शबद कीर्तन सुन संगत हुई निहाल

जन्मदिन को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित कियालखनऊ। गुरु तेग बहादुर भवन चंदर नगर,आलम बाग, लखनऊ में आजाद लेखक कवि सभा उत्तर प्रदेश लखनऊ की...

सूर के पदों में गूंजी भक्ति की अनुपम छटा

सूरदास जयंती पर सजी भावपूर्ण लोक चौपाल लखनऊ। भक्त कवि सूरदास जयंती पर उन्हें उनके भक्ति पदों की सांस्कृतिक प्रस्तुति संग याद किया गया। मंगलवार...