back to top

भाजपा के चुनाव नहीं बल्कि देश की सुरक्षा प्राथमिकता है: अमित शाह

उमरिया, (मध्यप्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी के लिए प्राथमिकता चुनाव नहीं बल्कि देश की सुरक्षा है। भाजपा कार्यकर्ताओं को आज यहां सम्बोधित करते हुए शाह ने कहा, हमारे लिए चुनाव प्राथमिकता नहीं है। देश की सुरक्षा प्राथमिकता है। उन्होने (आतंकियों) पुलवामा किया तो हमने हवाई हमला कर जवाब दिया।

आगामी चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

आगामी चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के संकल्प के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कार्यकर्ताओं की बाइक महारैली का मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल उमरिया जिले में शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुभारंभ किया। शाह ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एंड कंपनी हम पर आतंकवाद से फायदा उठाने का आरोप लगा रहे हैं। क्या कभी आपने आतंकवाद को जवाब दिया था। उन्होने कहा, कांग्रेस के कार्यकाल में देश के जवानों के खून का बदला लेने की हिम्मत नहीं थी। ए नरेन्द्र मोदी जी हैं जो ए कर रहे हैं और आप सवाल उठा रहे हैं कि एयर स्ट्राइक हुई की नहीं… पाकिस्तान, पाक मीडिया और आतंकियों ने मान लिया और राहुल गांधी, ममता और अखिलेश सवाल उठा रहे हैं।

सेना प्रेस कांफ्रेस कर बता रही है

सेना प्रेस कांफ्रेस कर बता रही है कि ए यर स्ट्राइक कर 300 लोगों को मार गिराया और ए ओछी राजनीति कर रहे हैं। उन्होने कहा कि हमारा पूरा जीवन विपक्ष में हो गया हमने कभी ऐसी भाषा का उपयोग नहीं किया कि विरोधी मुल्क को आनंद आए। भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया, पिछले पांच साल में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में देश में सबसे ज्यादा आतंकवादी मारे गए है। मोदी के समय में जनता पर, देश पर हमला हुआ तो गोली का जवाब गोली से दिया। उरी हमला हुआ तो सर्जीकल स्ट्राइक किया गया। हमारे लिए चुनाव प्राथमिकता में नहीं है। देश की सुरक्षा प्राथमिकता है। पुलवामा किया तो हमने एयर स्ट्राइक कर जवाब दिया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तान का एफ-16 विमान गिराकर विंग कमांडर अभिनंदन वापस आए हैं और हम सब मन से उनका स्वागत करते हैं।

गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए सवाल किया

उन्होने विपक्षी दलों द्वारा बनाए जा रहे गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए सवाल किया, चुनाव किस मुद्दे पर होना चाहिए। क्या किसी की उम्र बढ़ रही है। उनको पीएम बनने का मन हो गया है। या कोई परिवार अपने साहबजादे को गद्दीनशीन करना चाहता है। शाह ने कहा, चुनाव देश के 50 करोड़ गरीबों के जीवन में सुख व चैन के लिए, देश को विश्व की अर्थसत्ता बनाने के लिए, देश की सुरक्षा सुनिश्चत करने के लिए, और चुनाव पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए होना चाहिए। उन्होने पूछ क्या ए सारे मुद्दे चुनाव में होने चाहिए कि नहीं। शाह ने कहा, विपक्षी दल अजीब प्रकार का गठबंधन कर रहे हैं और 50 तरह के नेताओं का गठबंधन कर रहे हैं, इन सबका एक ही जवाब, मोदी हैं। आने वाला चुनाव मोदी जी की सरकार बनाने का चुनाव है।

विपक्षी दल जाति, धनबल, परिवारवाद

उन्होने आरोप लगाया कि विपक्षी दल जाति, धनबल, परिवारवाद और तृष्टीकरण के आधार पर चुनाव लड़ती हैं जबकि भाजपा जनसंघर्ष और जन संकल्प के आधार पर चुनाव लड़ती है। उन्होंने कहा, भाजपा ने एक अलग तरह की संस्कृति देश के लोकतंत्र में बनाई है। 2019 के चुनाव में भाजपा इसे लेकर देश के, प्रदेश के हर मतदाता से संपर्क करेगें और जनता को बताएंगें कि देश के चुनाव का मुद्दा क्या होना चाहिए। शाह ने कहा कि मिशन मोदी अगेन का लक्ष्य लेकर आज देशभर में 3800 स्थानों पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के लगभग एक करोड़ कार्यकर्ता बाईक रैली कर मतदाताओं के बीच जाएंगें और चुनाव के मुद्दों पर लोगों को जागरुक करेंगे। कार्यक्रम में बाद शाह ने उमरिया में भाजयुमो की बाइक महारैली का शुभारंभ किया और भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे की बाइक पर पीछे बैठकर रैली में भाग भी लिया।

RELATED ARTICLES

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

तीन सितंबर से बेंगलुरु में शुरू होगा ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र

नयी दिल्ली। ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) का चौथा सत्र तीन सितंबर से बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। लीग आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा...

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने फिटनेस स्टार्टअप FITTR में निवेश किया

नयी दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती क्षेत्र के स्टार्टअप ‘एफआईटीटीआर’ में निवेश किया है।...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी सहित कई लोगों को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मानलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला...