back to top

अमेरिका : सात दिन में 1.80 लाख बच्चे संक्रमित

वाशिंगटन। अमेरिकन एकेडमी आफ पीडियाट्रिक्स एंड द चिल्ड्रेन हॉस्पिटल एसोसिएशन के मुताबिक बच्चों के संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले उन राज्यों में मिल रहे हैं, जहां वैक्सीन नहीं लग पा रही है। अमेरिका के 34 राज्यों में बच्चों के बीच तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है। अस्पतालों में पहली बार गंभीर रूप से बीमार बच्चों की भीड़ लग रही है। इन बच्चों की उम्र दो महीने से लेकर 12 साल के बीच है। हालांकि, कई अस्पतालों के लिए इलाज करना मुश्किल हो रहा है। सबसे ज्यादा तकलीफ छोटे बच्चों को हो रही है। एक तो महामारी के कारण वे अपने माता-पिता से दूर हैं और बीमारी के कारण उनका सांस लेना भी दुश्वार है। गंभीर बच्चों को आॅक्सीजन दी जा रही है। कई बच्चे वेंटिलेटर पर हैं।

 

 

आलम यह है कि उनकी देखरेख में लगे डॉक्टरों और नर्सों को हफ्तों छुट्टियां भी नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में अस्पताल उन्हें दो गुना पैसे देने को मजबूर हैं। अमेरिकन एकेडमी आॅफ पीडियाट्रिक्स एंड द चिल्ड्रेन हॉस्पिटल एसोसिएशन के मुताबिक, अमेरिका में पिछले 7 दिनों में 1.80 लाख बच्चे संक्रमित मिले हैं। देश में एक लाख बच्चों में से 6,100 बच्चे संक्रमित हो रहे हैं। लुइसियाना के गवर्नर जॉन बेल एडवर्ड्स बताते हैं कि अगस्त से पहले तक राज्य में चार दिन में ३ हजार बच्चे संक्रमित हुए थे। लेकिन अब यह आंकड़ा ४ गुना तक बढ़ गया है। टेनेसी और टेक्सास में बच्चों के ढ्ढष्ट पूरे भरे हैं। अधिक वैक्सीन वाले कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क में भी बच्चों के मामले बढ़ रहे हैं। महामारी के बाद से अब तक ४०० बच्चों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...