back to top

11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर जारी

नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) ने बुधवार को 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया जो कोविड-19 के कारण उत्पन्न परिस्थितियों में उन्हें घर से पठन पाठन जारी रखने में मदद करेगा।

केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने उच्च माध्यमिक कक्षा के लिए वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर जारी करते हुए कहा, कोविड-19 जनित परिस्थितियों के मद्देनजर राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा विकसित 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया। इससे पहले कक्षा 1 से लेकर कक्षा 10 तक के लिए वैकल्पिक कैलेंडर जारी किए जा चुके हैं।

मंत्री ने कहा कि यह वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर हमारे विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्कूल के प्रधानाचार्यों और अभिभावकों को ऑनलाइन शिक्षण संसाधनों का उपयोग करके कोविड -19 के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटते हुए सकारात्मक तरीकों के जरिए सीखने और उपयुक्त परिणामों की प्राप्ति में मदद करेगा।

मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि कैलेंडर में दिव्यांग बच्चों (विशेष आवश्यकता वाले बच्चे) सहित सभी बच्चों की जरूरतों को पूरा किया जाएगा और ऑडियोबुक, रेडियो कार्यक्रम, वीडियो कार्यक्रम और इससे जुड़े लिंक शामिल हैं। इस कैलेंडर में शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने समय प्रौद्योगिकी माध्यम एवं सोशल मीडिया टूल के उपयोग की बात कही गई है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...