back to top

ओडिशा और पश्चिम बंगाल को हरसंभव सहायता दी जाएगी : शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और पश्चिम बगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातचीत की तथा उन्हें चक्रवात अम्फान से उत्पन्न स्थिति से निपटने में हरसंभव केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया। शाह ने यह भी कहा कि वह चक्रवात प्रभावित इन दोनों राज्यों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, मैंने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक जी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी से चक्रवात से उत्पन्न स्थिति को लेकर बातचीत की और केंद्र से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। गृह मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें चक्रवात प्रभावित लोगों की मदद के लिए पहले से ही वहां मौजूद हैं। उन्होंने कहा, हम चक्रवात अम्फान पर गहरी नजर रख रहे हैं और लगातार संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार हर नागरिक की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। शाह ने कहा, मैं पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लोगों से घरों के अंदर ही रहने और सभी निर्देशों का पालन करने की अपील करता हूं। मैं सभी की सुरक्षा एवं कल्याण की प्रार्थना कर रहा हूं। इस चक्रवात की वजह से पश्चिम बंगाल में 12 लोगों की मौत हुई है और बुनियादी ढांचे को बड़ा नुकसान हुआ है। वर्षा और तेज हवाओं ने ओडिशा में फसलों, पेड़-पौधों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...