back to top

कोविड के नये स्ट्रेन की जांच के लिए अपग्रेड होंगी सभी लैब्स : योगी

  • टेस्टिंग की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें 
  • लखनऊ में बढ़ाई जाये कांटेक्ट ट्रेसिंग
  • संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सक्रिय हो कर की जायें सभी व्यवस्था

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि कोरोना के नये स्ट्रेन की जांच के संबंध में प्रदेश की प्रयोगशालाओं को अपग्रेड करते हुए टेस्टिंग की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। उन्होंने सर्विलांस और कांटेक्ट ट्रेसिंग की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ जिले में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए कांटेक्ट ट्रेसिंग में वृद्धि की जाये।

मुख्यमंत्री ने टीम-11 के साथ बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कोविड के नये स्ट्रेन के मद्देनज़र पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि कोविड के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सक्रिय होकर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें।

योगी ने कोविड से बचाव व इलाज की व्यवस्था को प्रभावी बनाये रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखा जाये। यह सुनिश्चित किया जाये कि कोविड अस्पतालों में दवाओं, मेडिकल उपकरण और ऑक्सीजन की बैकअप सहित पर्याप्त उपलब्धता रहे। मेडिकल काॅलेज एवं अन्य अस्पतालों में सीनियर फैकल्टी वाॅर्ड में नियमित राउंड लगाकर वहां भर्ती हर मरीज को देखें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के संबंध में हर स्तर पर लगातार सावधानी बरतना ज़रूरी है। इसमें थोड़ी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। कोविड के संक्रमण से बचाव के बारे में लोगों को लगातार जागरूक किये जाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जनता को सोशल डिस्टेन्सिंग और मास्क के अनिवार्य उपयोग के बारे में प्रेरित व प्रोत्साहित किया जाये। जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों के साथ-साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम का व्यापक स्तर पर इस्तेमाल किया जाये।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...