back to top

मोदी, शाह, नड्डा सहित तमाम भाजपा नेताओं ने जेटली को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी नेताओं ने एवं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की पहली पुण्यतिथि पर सोमवार को उन्हें याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मोदी ने ट्वीट किया, पिछले साल आज ही के दिन हमने अरुण जेटली जी को खो दिया था। अपने मित्र की मुझे बहुत याद आती है। अरुण जी ने कर्मठतापूर्वक देश सेवा की। उनकी हाजिरजवाबी, बुद्धिमत्ता, कानूनी समझ और शानदार व्यक्तित्व का हर कोई कायल था। जेटली का लंबी बीमारी के बाद 24 अगस्त 2019 को यहां निधन हो गया था। ट्वीट के साथ प्रधानमंत्री ने राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पिछले साल जेटली की याद में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिए अपने भाषण का वीडियो भी साझा किया।

जेटली को याद करते हुए अमित शाह ने उन्हें उत्कृष्ट राजनेता, सफल वक्ता और एक शानदार इंसान बताया और कहा कि वे बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। उन्हें यारों का यार बताते हुए शाह ने कहा कि जेटली को उनकी उत्कृष्ट विरासत, परिवर्तनकारी दृष्टि और राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और जे पी नड्डा समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने इस मौके पर जेटली को याद किया।

नड्डा ने ट्वीट कर कहा, प्रखर नेता, विचारक, पद्म भूषण से सम्मानित पूर्व वित्त मंत्री स्व. अरुण जेटली जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन। राष्ट्र निर्माण में उनकी जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का अप्रतिम योगदान सदैव याद किया जाएगा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा के विकास और सत्ता तक के उसके सफर में जेटली का बहुत बड़ा योगदान था। उन्होंने कहा, एक सफल वकील, मंझे हुए सांसद और प्रभावी प्रशासक के रूप में उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पद्म विभूषण श्री अरुण जेटली जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। जेटली भाजपा के प्रमुख रणनीतिकारों में शुमार थे। उन्होंने वित्त मंत्रालय के साथ कई मौकों पर रक्षा मंत्रालय का कामकाज भी संभाला था।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...