back to top

कन्नड़ फिल्म यू-टर्न के हिंदी रीमेक में नजर आएंगी आलिया एफ, एकता कपूर होंगी निर्माता

मुंबई। निर्माता एकता कपूर ने सोमवार को कहा कि कन्नड़ फिल्म यू-टर्न के हिंदी रीमेक का निर्माण उनके बैनर कल्ट मूवीज के तले होगा और इसमें आलिया एफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म का निर्देशन आरिफ खान करेंगे, जो बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म होगी। यह 2016 में आई कन्नड़ फिल्म का रीमेक है। 2017 में इसे मलयालम और 2018 में तेलुगु तथा तमिल भाषा में भी बनाया गया था।
एकता कपूर ने कहा कि 2020 में आई फिल्म जवानी जानेमन में उन्हें आलिया एफ की अदाकारी काफी पसंद आई थी और वह फिल्म में उनके मुख्य भूमिका निभाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म जवानी जानेमन से आलिया एफ ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

निर्माता ने एक बयान में कहा कि उनमें आत्मविश्वास है और उन्हें लगता है कि उनका यह गुण उन्हें दर्शकों के साथ जोड़ पाएगा। यू-टर्न उतार-चढ़ाव से भरी एक मनोरंजक काहनी है। वह आलिया के फिल्म में होने से काफी खुश हैं।
फिल्म का निर्माण कल्ट मूवीज के बनैर तले होगा, जो शोभा कपूर और एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स की एक नई कम्पनी है।

अभिनेत्री आलिया एफ (23) ने कहा कि वह अपने करियर की शुरुआत में ही इतनी बेहतरीन फिल्म के लिए एकता कपूर के साथ काम करने को उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वह इतनी रोमांचक कहानी में मुख्य भूमिका निभाने को उत्साहित हैं। फिल्म यू-टर्न की शूटिंग छह जुलाई से शुरू की जाएगी। अनुराग कश्यप की दोबारा और दिबाकर बनर्जी की एलएसडी2 के बाद कल्ट मूवीज के बैनर तले बनने वाली यह तीसरी फिल्म है।

 

 

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...