back to top

अंग्रेजी मीडियम के गाने में नज़र आयेंगी आलिया, अनुष्का और कैटरीना, देखे वीडियो

मुंबई। इरफान खान-राधिका मदान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम के गाने कुड़ी नू नचने दे.. का प्रचार करने के लिए आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा समेत कई बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियां आगे आयीं हैं।

अंग्रेजी मीडियम के अभिनेता इरफान खान को 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है जिसके कारण वह फिल्म और गाने के प्रचार के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इस गाने के वीडियो में कटरीना कैफ, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, किआरा आडवाणी, कृति सेनन और खुद फिल्म की अभिनेत्री राधिका मदान नजर आएंगी।

विशाल ददलानी का यह गीत बुधवार को लोगों के सामने आया। फिल्म के निर्देश होमी अदजानिया ने कहा कि अभिनेत्रियों के इस सहयोगी रवैये से बहुत खुश हूं।

कटरीना ने कहा, इरफान और होमी मेरे पसंदीदा लोगों में से हैं इसलिए जब उन्होंने मुझे फोन किया तो मैं तुरंत तैयार हो गई। जब हम किसी के लिए कुछ कर सकते हैं, तो हमें जरूर करना चाहिए। इंडस्ट्री का मिजाज ऐसा ही होना चाहिए।

जान्हवी कपूर ने कहा कि इरफान सर ने हम सभी को बहुत कुछ दिया है और हम उन्हें जल्दी स्वस्थ देखना चाहते हैं। फिल्म में उन्होंने ऐसे पिता की भूमिका निभाई है जो अपनी बेटी के लिए किसी भी हद तक जाता है।

आलिया ने कहा, मुझे यह गीत बहुत पसंद है और इसने मुझे और ऊंची उड़ान भरने के लिए प्रेरित किया। इसके बोल बड़े ही सार्थक है।

अनुष्का शर्मा ने कहा, जब होमी ने मुझे गाना भेजा था तबसे मैं इसे लगातार सुन रही हूं। यह गाना सभी को बहुत खुश करने वाला है।

इस बारे में फिल्म के निर्माता दिनेश विजन कहते हैं कि इस तरह का सहयोगपूर्ण रवैया उद्योग को बेहतर स्थान बनाता है। फिल्म 13 मार्च को रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...