back to top

पूर्व तानाशाह शासक रहे कर्नल मुअम्मर अल गद्दाफी के बेटे अल-सादी गद्दाफी रिहा

काहिरा।  लीबिया के अधिकारियों ने रविवार को पूर्व तानाशाह कर्नल मुअम्मर अल गद्दाफी के बेटे अल-सादी गद्दाफी को रिहा कर दिया। वह पड़ोसी देश नाइजर से प्रत्यर्पण के बाद त्रिपोली की एक जेल में सात साल से अधिक समय से कैद थे। मनोनीत प्रधानमंत्री अब्दुल हमीद दबीबेह ने सोमवार तड़के ट्वीट किया कि अदालत के आदेश पर अमल करते हुए अल-सादी गद्दाफी को रिहा कर दिया गया है। सरकारी प्रवक्ता मोहम्मद हमाउदा ने बताया कि अल-सदी को त्रिपोली की अल-हदबा जेल से रिहा किया गया। स्थानीय समाचार वेबसाइट अल-मर्सद की खबर के अनुसार, अल-सादी गद्दाफी उनके खिलाफ लगे आरोपों से बरी किए जाने के बाद रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद वह तुर्की रवाना हो गए।

 

गौरतलब है कि 2011 के विद्रोह के समय, अल-सादी गद्दाफी ने एक विशेष बल ब्रिगेड का नेतृत्व किया था, जिसने प्रदर्शनकारियों तथा विद्रोहियों के खिलाफ कार्वाई की। 2011 में रेगिस्तान के रास्ते वह नाइजर चले गए थे, जब उनके पिता का शासन चरमरा रहा था। 2014 में उन्हें और उनके साथियों को नाइजर ने प्रत्यर्पित किया था। देश वापसी के बाद, उन्हें 2011 के विद्रोह के दौरान अपहरण तथा बलात्कार, अपने पद के दुरुपयोग और अल-रियानी की हत्या के आरोपों का सामना करना पड़ा था। पूर्व तानाशाह गद्दाफी के आठ बच्चे हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...