back to top

मोदी की सूर्य नमस्कार वाली टिप्पणी पर अखिलेश का तंज

बाराबंकी/बहराइच (उप्र)। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सूर्य नमस्कार वाले बयान पर तंज करते हुए रविवार को कहा कि मोदी बेरोजगार युवाओं के लिए भी कोई आसन बता देते तो अच्छा होता।

अखिलेश ने बहराइच में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाते समय बाराबंकी में संवाददाताओं से कहा, प्रधानमंत्री सूर्य नमस्कार अभ्यास की आवृत्ति बढ़ाकर अपनी पीठ मजबूत करने की बात कह रहे हैं। अच्छा होता, अगर वह बेरोजगारों के लिए भी ऐसा कोई आसन बता देते।

उन्होंने कहा, देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। प्रधानमंत्री के पास उसके बारे में सोचने की फुरसत नहीं है तो कम से कम वह बेरोजगारों को कोई आसन ही बता दें। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की डंडे सम्बन्धी टिप्पणी पर बीते गुरुवार को लोकसभा में तंज करते हुए कहा था कि अब वह और भी ज्यादा सूर्य नमस्कार करेंगे ताकि उनकी पीठ और मजबूत हो सके।

इसके बाद, बहराइच में मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान भी अखिलेश ने संवाददाताओं से कहा, दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल अनुमानों से पता चलता है कि वहां की जनता ने भाजपा की जातिवादी, साम्प्रदायिकतापूर्ण और नफरत से भरी राजनीति को नकार दिया है।

उन्होंने कहा, दिल्ली की जनता ने विकास की राजनीति को तरजीह देते हुए आतंकवाद और पाकिस्तान के बजाय असल मुद्दों पर वोट दिया है। मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में जहां भी चुनाव होंगे वहां की जनता भी मुद्दों पर वोट करेगी। अब 11 फरवरी को नतीजे आएंगे तो भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी।

अखिलेश ने कहा, उनकी पार्टी सीएए, एनपीआर एवं एनआरसी के पूरी तरह खिलाफ है। इस मुद्दे पर उनकी पार्टी अपने रुख पर कायम है और जब भी कभी सपा को मौका मिला तब ए कानून लागू नहीं किए जाएंगे। सपा अध्यक्ष ने कहा कि अल्पसंख्यकों को डराने के लिए भाजपा सरकार पूर्व मंत्री आजम खान पर सैकड़ों मुकदमे चला रही है ताकि लोग दहशत में आ जाएं।

अखिलेश ने कहा, भाजपा बदले की भावना से काम करते हुए सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वालों तक के खिलाफ उत्पीडऩ की कार्वाई कर रही है। सपा की निगाह इस पर है, ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। सरकार बनी तो सूद समेत इसका जवाब दिया जाएगा। हालांकि सपा किसी का उत्पीडऩ नहीं करेगी।

RELATED ARTICLES

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में मिल रहे आईपीएल के टिकट,बुक माई शो पर भी ऑनलाइन हो रही एम टिकट की बुकिंग, क्यूआर...

लखनऊ। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही अब फैन्स ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट खरीद सकते...

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

लखनऊ में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का उद्घाटन

लखनऊ। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लखनऊ के कुर्सी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा बैंक की लखनऊ जोन...

स्वरूप अग्रवाल मेमोरियल आईटीए पुरुष प्राइज मनी टेनिस टूर्नामेंट: एकल में वंश बिष्ट चैंपियन, युगल में वंश नंदल-मयंक शर्मा की जोड़ी विजेता

लखनऊ। स्वरुप अग्रवाल मेमोरियल आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में एकल व युगल दोनों वर्गो में उलटफेर से विजेता का फैसला हुआ। एकल में...

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में मिल रहे आईपीएल के टिकट,बुक माई शो पर भी ऑनलाइन हो रही एम टिकट की बुकिंग, क्यूआर...

लखनऊ। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही अब फैन्स ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट खरीद सकते...

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

लखनऊ में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का उद्घाटन

लखनऊ। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लखनऊ के कुर्सी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा बैंक की लखनऊ जोन...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...