back to top

अखिलेश ने भाजपा सरकार पर संकीर्ण मानसिकता का लगाया आरोप

-सूबे में मजदूरों की सुरक्षा भगवान के भरोसे

लखनऊ। सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर संकीर्ण मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष के नेताओं के प्रति बदले की भावना से काम करने से सूबे की भाजपा सरकार बाज नहीं आ रही है।

उन्होंने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में भी वह इबादत और रोजे की फर्ज अदायगी में बाधा डालने में भाजपा को कोई संकोच नहीं है। सीतापुर की जेल में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता लोकसभा सदस्य और पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां, उनकी पत्नी तंजीम फातिमा तथा बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है।

अखिलेश ने कहा कि मो. आजम खां की पत्नी तंजीम फातिमा रामपुर से विधायक हैं। गत शनिवार को वह फिसलकर चोटिल हो गई। उनका हाथ टूट गया है। अस्वस्थ होने के बावजूद ठीक से उचित चिकित्सा व्यवस्था नहीं है। मो. आजम खां भी अस्वस्थ हैं। भाजपा सरकार की यह हठधर्मिता है कि मानवीय मूल्यों के पालन से भी वह गुरेज कर रही है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद आजम खां प्रदेश के सम्मानित राजनेता हैं। प्रदेश की राजनीति में उनका भारी प्रभाव है। तंजीम फातिमा शिक्षाविद हैं। उनको जेल में रखकर प्रताड़ित किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 2022 तक सबको घर देने का वादा करने वाले सत्ताधारी आज बेघर भटकते भूखे-प्यासे लोगों को एक वक्त की रोटी तक नहीं दे पा रहे हैं। इतिहास गवाह रहा है, सड़कों पर उतरी जनता ने सर्वशक्तिमान होने का दम्भ-भ्रम रखने वाले एक से एक बड़ों को पैदल कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी दावों के बावजूद झांसी, ललितपुर, मथुरा समेत कई सीमावर्ती क्षेत्रों से मजदूर अभी भी फंसे है। प्रदेश में मजदूरों की सुरक्षा भगवान के भरोसे है।

ललितपुर में तिपहिया गाड़ी पलटने से 10 मजदूर घायल हो गए। सभी मजदूर महाराष्ट्र से जौनपुर और प्रतापगढ़ लौट रहे थे। विगत डेढ़ माह में दूसरे राज्यों से लौटने वाले सैकड़ों कामगारों एवं श्रमिकों की दुखद मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जो ट्रेनें भाजपाराज में चलने जा रही है, सब एसी कोच हैं। किराया भी राजधानी के बराबर है। इन ट्रेनों में जनरल या स्लीपर के डिब्बे नहीं होंगे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...